बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय आश्रम की अधीक्षिका पर लगे कई गंभीर आरोप आश्रम में रहने वाली बालिकाओं के साथ मारपीट, गाली-गलौज और प्रताड़ना जैसे आरोप लगे हैं इन आरोपों के संबंध में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष, बसंत कुजूर, ने बताया कि समाज के बालिकाओं के साथ दुर्व्यवहार की सूचना मिली थी, जिसके बाद समाज ने जांच समिति गठित किया था समिति की जांच में आरोप सत्य पाए गए हैं
समाज ने वाड्रफनगर चौकी में अधीक्षिका के विरुद्ध कार्रवाई के लिए आवेदन प्रस्तुत किया, लेकिन उचित कार्रवाई न होने से पूरे छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज में काफी रोश नाराज होकर, उन्होंने बाल कल्याण समिति बलरामपुर को आवेदन दिया है। आवेदन के साथ मारपीट की घटनाओं के वीडियो, प्रताड़ित बच्चियों के बयान और अन्य दस्तावेज भी संलग्न किए गए हैं। समाज ने इस मामले पर गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
यह घटना समाज के संवेदनशील वर्ग, विशेषकर आदिवासी समुदाय, में गहरा आक्रोश पैदा कर रही है। आश्रम, जो बालिकाओं के संरक्षण और शिक्षा के लिए स्थापित है, वहां इस प्रकार की घटनाएं चिंताजनक हैं। समाज ने संबंधित अधिकारियों से त्वरित और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और आश्रम में रहने वाली बालिकाओं का विश्वास बहाल हो सके।

Categorized in: