बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय आश्रम वाड्रफनगर में छात्रावास अधीक्षिका के द्वारा आदिवासी छात्राओं के साथ जातिगत गाली-गलौज, मारपीट और अभद्र व्यवहार किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है.. मामले को लेकर छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष बसंत कुजुर के नेतृत्व में समाज के लोगों ने वाड्रफनगर चौकी पहुंचकर अधीक्षिका सुषमा जायसवाल के खिलाफ अपराध कायम करने की मांग की है वहीं परिजनों ने अधीक्षिका पर अमानवीय व्यवहार करने और छात्राओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है मामले की गंभीरता को देखते हुए समाज के द्वारा टीम गठित कर जांच की गई थी जिसमें पालकों के बयान के आधार पर अधीक्षिका द्वारा छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार की पुष्टि हुई है बताया जा रहा है आदिवासी समाज लोगों ने कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ शीघ्र अपराध दर्ज कर निष्पक्ष जांच नहीं की गई, तो छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने बाध्य होगा.. इस मामले में प्रशासन की निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही है
अनिल बियार जिला सयोजक,जोन क्रुस कुम्हारिया जिला महासचिव, जान साय नेताम जिला कोषाध्यक्ष कुलदीप तिर्की जिला सचिव महिमा कुजूर जिला महिला संरक्षक, कुंवर विजय सिंह जिला युवा अध्यक्ष, शिवशंकर सिंह खैरवार अध्यक्ष ब्लॉक रामचंद्रपुर,सुखनाथ मराबी जी अध्यक्ष ब्लॉक राजकुमारी जगते एवं समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे

Categorized in: