अंबिकापुर. जिले में अब तक कोई भी कोरोना का पॉजिटिव मरीज नहीं मिला हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा समुदाय आधारित संक्रमण का पता लगाने हेतु जिले में रेण्डम सैंपल सर्वे किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विभिन्न समुदाय के लोगों का अलग-अलग स्थानों से सैंपल लिया जा रहा है। अब तक १२४ सैंपल लिया जा चुका है जिसमें ८७ की रिपोर्ट आ चुकी है जो कि निगेटिव है। वहीं नगर निगम क्षेत्र में कार्य कर रहीं स्वच्छता दीदियों का रेण्डम सैंपल लिया गया है। अंबिकापुर में अब तक ३८४८ घरों का सर्वे किया जा चुका है। इसमें १७ हजार २४५ लोगों की जानकारी जुटाई गई है। सीएमएचओ के मार्गदर्शन में मंगलवार को बिशुनपुर सामुदायिक भवन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया, ताकि वे अपने घर लौट सकें। इस कार्य में डॉ. अमीन फिरदौसी शहरी कार्यक्रम प्रबंधक व डॉ. प्रणव ठाकुर, डॉ. वर्षा शर्मा एवं वशीउर रहमान उपस्थित थे।


२५८ लोगों को नि:शुल्क दव
‘मेडिसिन ऑन व्हील्स चिकित्सालय आपके द्वार’ के माध्यम से १२ वार्ड में भ्रमण कर २५८ लोगों को नि:शुल्क दवा वितरण किया गया है। दवा लेने में सभी उम्र के लोग शामिल हैं। साधारण सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज सर्वाधिक मिले, जिनकी सं या लगभग १९० है। ब्लड प्रेशर, शुगर के मरीज ६० मिले हैं, जिन्हें दवाई उपलब्ध कराई गई है। इस कार्य में वार्ड के पार्षद भी भूमिका अहम है।

Categorized in: