जनकपुर थाना क्षेत्र का मामला, चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा


मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी)। जिला मुख्यालय से लगभग 110 किलोमीटर दूर वनांचल क्षेत्र जनकपुर में शिक्षा जगत को शर्मसार व कलंकित करने का मामला प्रकाश में आया है। यहां स्कूल के एक प्रिंसिपल, दो शिक्षक व एक वनकर्मी ने मिलकर एक नाबालिक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। छात्रा ने घटना की जानकारी लोगों को देने की बात कही, तो आरोपियों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी, साथ ही यह भी कहा कि अगर इसकी जानकारी किसी को देगी तो उसे जान से मार देंगे। डरी सहमी पीड़िता कुछ दिनों तक चुप रही, बाद में घटना की जानकारी अपने स्वजन को दी। छात्रा की आपबीती सुनकर स्वजन अवाक रह गए। रिपोर्ट पर जनकपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला कायम कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेज दिया है।


जनकपुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग लड़की किराए के रुम में रहकर पढ़ाई करती थी। पढ़ाई में सहयोग करने की बात कहकर 15 नवम्बर को दोपहर 12 बजे शिक्षक रावेन्द्र कुशवाहा छात्रा को अपने कार में बैठाकर कुशल सिंह परिहार के घर ले गया। इस दौरान कुशल की पत्नी घर में नहीं थी। यहां कुशल सिंह परिहार और अशोक कुशवाहा मौजूद थे। उन्होंने दरवाजा को अंदर से बंद कर दिया और रावेन्द्र कुशवाहा, कुशल सिंह परिहार, अशोक कुशवाहा के बेड रूम में छात्रा को ले जाकर जबरन दुष्कर्म किए। एक सप्ताह बाद 22 नवम्बर की शाम करीब 5 बजे पीड़िता जब दुकान में सामान लेने जा रही थी तब कुशल सिंह परिहार बस स्टैण्ड के पास मिला और अपने मोटरसायकल में उसे बैठाकर फारेस्ट वाले के किराए के रुम में लेकर गये। यहां भी कुशल सिंह परिहार, अशोक कुशवाहा, रावेन्द्र कुशवाहा बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किए। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा-70 (2), 49, 351, (2) बीएनएस एवं 6, 7 पॉक्सो एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया था। मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह को दी गई, इनके निर्देश पर थाना में महिला प्रधान आरक्षक प्रियंका पाण्डेय ने छात्रा का बयान लिया।


पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि 15 नवम्बर 2024 को कुशल सिंह परिहार, अशोक कुशवाहा, रावेन्द्र कुशवाहा के द्वारा दुष्कर्म किया गया और 22 नवम्बर 2024 की शाम को फारेस्ट स्टाफ के रूम में ले जाकर कुशल सिंह परिहार, अशोक सिंह के द्वारा बारी-बारी दुष्कर्म किया गया।

पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगांवकर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अलेक्सियुस टोप्पो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जनकपुर निरीक्षक दीपेश सैनी और पुलिस टीम ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और नेक्शा का एक्सल 06 को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी कुशल सिंह परिहार, अशोक कुशवाहा, रावेन्द्र कुशवाहा तथा बनवारी को गिरफ्तार कर उनके स्वजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेश सैनी, सउनि धनंजय पाठक, महिला प्रधान आरक्षक प्रियंका पाण्डेय, प्रधान आरक्षक संतोष साहू, जय कुमार ठाकुर, संजय पाण्डेय, आरक्षक दीपक मिंज, मदन राजवाड़े, मनोज कुमार, रवि सिंह, महिला आरक्षक प्रीति बिन्दु मिंज सक्रिय रहे।

Categorized in: