वन विभाग बेखबर, मिलीभगत की बातें सामने आ रही
उदयपुर। सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम झिरमिट्टी में ग्रामीणों व वन विभाग की मिलीभगत से एनएच 130 पर अवैध कब्जे का खेल जोरों पर चल रहा है। आसपास सड़क किनारे साल के घने जंगलों का काटकर सफाया किया जा रहा है।
बता दें कई महीनों से कर्मक_रा जंगल क्षेत्र में सड़क के किनारे लगभग 5 एकड़ जंगल का कटाई करके सफाया कर दिया गया है, इसे संज्ञान में लेने की विभागीय अधिकारियों को फुर्सत नहीं है। ऐसे में वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध कब्जा कमी बातें खुले रूप से हो रही हैं। यह जंगल भालू, हाथी, सुअर, हिरण, सांभर, कोटरी, नीलगाय, खरगोश, चीतल सहित अन्य जंगली जानवरों का रहवास क्षेत्र है, जहां लगातार शिकार होने की बातें भी सामने आ रही हैद्व जिससे जंगली जानवरों की संख्या में गिरावट आई है। लोगों का कहना है कि जिम्मेदारों से बातचीत करके वनों का सफाया किया जा रहा है, जिस कारण अवैध कब्जा करने वाले दिनदहाड़े सुबह-शाम, दिन भर जंगल की कटाई करने में लगे हुए हंै। जल्द ही वन विभाग के द्वारा अवैध कब्जा करने वाले लोगों को वन भूमि का पट्टा प्रदान करने की बातें भी हो रही हैं। जंगल का रकबा दिनोंदिन घटने का एक बड़ा कारण अवैध कटाई है, जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। वन विभाग उदयपुर कार्यालय के 500 मीटर की दूरी पर उद्यानिकी विभाग के रास्ते से लेकर सतखंडा पुलिया तक अंदर ही अंदर कई एकड़ जमीन के जंगल का सफाया हो चुका है। वन विभाग के अधिकारियों से बातचीत करने पर उन्हें पता ही नहीं है कि कब जंगल काटा गया, इसकी जानकारी नहीं है।

Categorized in: