भैयाथान। चेन्द्रा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रैसरी में शुक्रवार की दोपहर 3 बजे बेटे ने अपने पिता की टांगी मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी भुवन पैकरा अपने पिता खेमसाय पैकरा की टांगी के सिर में वार कर कर दिया था। सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची और घेराबंदी करके आरोपी भुवन पैकरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता खेमसाय पैकरा आए दिन शराब पीकर पूरे परिवार के साथ गाली-गलौज, लड़ाई-झगड़ा करते रहते थे। समझाने पर भी नहीं मानते थे। शुक्रवार को भी शराब पीकर वह पूरे परिवार को गाली-गलौज, लड़ाई-झगड़ा कर रहा था। समझाने पर वह घर से बाहर चले गया। शुक्रवार को दोपहर 3 बजे आकर फिर घर वालों से लड़ाई करने लगा। इससे नाराज होकर वह अपने पिता खेमसाय पैकरा के सिर में टांगी से वार करके उसकी हत्या कर दिया। पुलिस ने आरोपी को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया है।

Categorized in: