अंबिकापुर। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में फरसा लहराकर यहां रहने वाले लोगों को दहशत में डाल रहे युवक को गांधीनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक पेट्रोलिंग में निकली पुलिस को 20 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति लोहे का धारदार फरसा लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर मौके पर पुलिस टीम के साथ थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, सउनि विरेंद्र कुजूर, सैनिक अनिल साहू सहित अन्य पहुंचे। इस दौरान पूर्व में चालानी बदमाश संजित पाल अपने हाथ में लोहे का धारदार फरसा लेकर लहराते मिला, जो हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों को डराते-धमकाते मिला। पुलिस ने मोहल्ले वासियों को हानि पहुंचाने की संभावना को देखते हुए आरोपी से फरसा जप्त करके उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने कॉलोनी के लोगों के बीच दबदबा बनाने के उद्देश्य से ऐसा कृत्य करना बताया। मोहल्ले के लोगों ने तत्सबंध में लिखित आवेदन और एक वीडियो भी वाट्सअप पर पुलिस को भेजा है। पुलिस ने आरोपी संजीत पाल पिता बैजनाथ राम 38 वर्ष, निवासी वसुंधरा बिहार के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का मामला कायम किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र कुजूर, आरक्षक घनश्याम देवांगन, रविन्द्र साहू नगर सैनिक अनिल साहू शामिल रहे।

Categorized in: