मनेंद्रगढ़ ( शुद्धूलाल वर्मा ) ! 74 वे॑ स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सविप्रा उपाध्यक्ष व भरतपुर सोनहत विधायक राज्यमंत्री गुलाब कमरों ने जिस स्कूल में शिक्षा दीक्षा ली उसी स्कूल में पहुंच कर ध्वजारोहण किया है ! उल्लेखनीय है कि राज्य मंत्री गुलाब कमरों अपने गृह ग्राम साल्ही में ही शुरुआती शिक्षा दीक्षा ली थी ! विधायक बनने के बाद पहली बार उन्होंने अपने ग्रह ग्राम के प्राथमिक पाठशाला में जहां पर उन्होंने अपने शिक्षा ग्रहण करने की नीव.रखी थी उसी स्कूल में पहुंच कर तिरंगा झंडा फहराया है ! राज्य मंत्री श्री कमरों ने प्राथमिक पाठशाला साल्ही पहुंच कर जहां गुरुजनों को यादकर अपनी पुरानी यादों को ताजा किया वही स्कूल परिवार राज्यमंत्री गुलाब कमरों को अपने बीच पाकर उनकी सहजता से अपने आपको गौरवान्वित महसूस किया ! इस अवसर पर राज्य मंत्री गुलाब कमरों ने प्राथमिक पाठशाला साल्ही व आंगनवाड़ी केंद्र में ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की अपनी शुभकामनाएं व बधाई दी !
इस अवसर पर सरपंच , सचिव समेत पूर्व सरपंच अमर सिंह श्याम, श्याम लाल दीवान, जगन्नाथ सिंह, लीलावती सहित शाला परिवार उपस्थित रहे !

Categorized in: