रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- ग्राम पंचायत रामचंद्रपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हाई स्कूल मैदान में विधायक बृहस्पत सिंह के द्वारा ध्वजारोहण कर क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए सौगातो की झड़ी लगा दी। इस अवसर पर विधायक ने रामचंद्रपुर में नवा रामचंद्रपुर 200 एकड़ में बनाए जाने की बात कहते हुए 23 विभागों के कार्यालय वहीं स्थापित किए जाने की घोषणा की।

                                              इस अवसर पर विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि आप सबके आशीर्वाद एवं प्यार से मैं आज इस स्थिति में पहुंचा कि आप सबों के लिए आपके मंशा के अनुरूप कार्य कर सकूं। मैं हर बार आता था परंतु आश्वासन ही दे पाता था परंतु मुझे आज अपार हर्ष हो रहा है कि मैं आप लोगों के लिए सौगात भी प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर आया हूं। रामचंद्रपुर के आबादी मोड़ में 200 एकड़ में नवा रामचंद्रपुर का निर्माण किया जाएगा जहां ब्लॉक, रेंज कार्यालय, तहसील आरईएस, कृषि विभाग सहित 23 कार्यालय स्थापित किए जाएंगे वही निवास भी वही बनाए जाएंगे। श्री सिंह ने इस अवसर पर कहा कि क्षेत्रवासियों का जो हक है उसे उन्हें प्रदान किया जाएगा। विकास कार्य के लिए किसी प्रकार का कोई मतभेद नहीं होना चाहिए राजनीतिक मतभेद से ऊपर उठकर गांव के विकास के लिए हम सबको कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर एसडीएम अभिषेक गुप्ता ने कहा कि पहले जहां क्षेत्र के लोगों को लंबी दूरी तय कर रामानुजगंज आना पड़ता था अब उनसे उन्हें मुक्ति मिलेगी एवं विकास को नया आयाम मिलेगा। जनपद सदस्य मोहम्मद बख्श ने कहा कि विधायक बृहस्पत सिंह के प्रयासों से क्षेत्रवासियों का जो सपना था वह पूरा हो पा रहा है। वही इस अवसर पर कई वरिष्ठ ग्राम वासियों ने कहा कि हम सब रामचंद्रपुर विकासखंड बनेगा यह सुनते सुनते बुजुर्ग हो गए परंतु आज विधायक बृहस्पत सिंह के प्रयास से यह सपना पूरा हो रहा है। इस दौरान जनपद अध्यक्ष जनपद अध्यक्ष शारदा सिंह, सरपंच नारायण सिंह,सीईओ विनय गुप्ता, रेंजर अशोक तिवारी जिला खनिज न्यास के सदस्य अरूण अग्रवाल, अशोक जयसवाल,विकाश दुबे, व्यास मुनि यादव एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, जसवंत सिंह, कौशल जयसवाल योगेंद्र श्रीवास, दिलीप गुप्ता केवली, सहित ग्राम वासी उपस्थित थे।

50 वर्षों के बाद मांग हुई पूरी- ग्राम पंचायत रामचंद्रपुर वासियों के द्वारा विगत 50 वर्षों से क्षेत्र में जनपद कार्यालय सहित अन्य कार्यालय स्थापित किए जाने की मांग की जाती रही है, करीब-करीब सभी विधानसभा चुनाव में रामचंद्रपुर को उसका हक दिलाए जाने की बात कही जाती रही है परंतु रामचंद्रपुर वासियों की मांग अब पूरी हुई।

रामचंद्रपुर विकासखंड बनाए जाने के नाम पर किया जाता रहा गुमराह बृहस्पत- विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि रामचंद्रपुर में विकासखंड बनाए जाने के नाम पर हमेशा क्षेत्रवासियों को गुमराह किया जाता रहा है हमेशा जब नए विकासखंड की बात आती तो रामचंद्रपुर विकासखंड को ही नया विकासखंड बनाए जाने प्रस्ताव भेजा जाता। जबकि रामचंद्रपुर विकासखंड पहले से ही था। जब हम लोगो की सरकार आई तो रामानुजगंज को नया विकासखंड बनाए जाने की अनुशंसा हम लोगों के द्वारा की गई तब जाकर आज क्षेत्रवासियों का सपना पूरा हो सका।

100 फिट पहाड़ चढ़कर सर्किट हाउस के लिए जमीन का किया निरीक्षण- रामचंद्रपुर में नवा सर्किट हाउस बनाने के लिए विधायक बृहस्पत सिंह अधिकारियों के साथ 100 फीट ऊंचा उबड़ खाबड़ पहाड़ पर चढ़े जहां उन्होंने  सर्किट हाउस बनाए जाने के लिए जमीन का निरीक्षण किया।

तत्कालिक रूप से  विभिन्न भवनों में ले जाएंगे कार्यालय- विधायक बृहस्पत सिंह अधिकारियों के साथ एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ हाई स्कूल के अतिरिक्त भवन का निरीक्षण किया जहां तत्कालिक रूप से जनपद एवं तहसील कार्यालय खोले जाएंगे वहीं सामुदायिक भवन का भी निरीक्षण किया जहां रेंज कार्यालय खोला जाएगा।

आश्रित ग्राम पंचायतों को बनाया गया पंचायत- इस अवसर पर विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि विधानसभा के हर एक गांव में विकास की बयार बहे एवं ग्राम वासियों की मंशा के अनुरूप कार्य हो इसीलिए जो ग्राम पंचायत आश्रित ग्राम पंचायत थे जिन्हें ग्राम पंचायत बनाए जाने कि बनाए जाने की लगातार मांग की जा रही थी उन्हें ग्राम पंचायत का दर्जा दिया गया जिसमें भीतरचुरा, सेमरवा विशालपुर,परहियाडीह,उचुरवा, चिलमा खटवा बरदर, सहित अन्य ग्राम पंचायत है। श्री सिंह ने कहा कि नए ग्राम पंचायत बनने से ग्राम वासियों  की सहूलियत बढ़ी है।

Categorized in: