मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! कोरोना महामारी काल की संकट की घड़ी में संकटमोचन के रूप में खड़े रहकर सहयोग किया उनका सम्मान करना अत्यंत सराहनीय है ! उक्त बातें भरतपुर सोनहत विधायक राज्य मंत्री गुलाब कमरों ने नगर पालिका द्वारा आयोजित कोरोना वारियर्स के सम्मान समारोह में कही ! कोरोना वॉरियर्स के सम्मान समारोह में उपस्थित जनों को राजमंत्री गुलाब कमरों ने स्वतंत्रता दिवस की अपनी शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहां कि कोरोना काल में जिन लोगों के द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर समाज सेवा के रूप में कार्य कर सहयोग किया गया उनका सम्मान नगर पालिका द्वारा किया जा रहा है यह अति सराहनीय कार्य है ! उन्होंने कहा कि देश के लिए महापुरुषों ने जो बलिदान दिया था उससे देश की स्वतंत्रता की शुरुआत 26 जनवरी 1930 से हो गई थी और पूर्णरूपेण से 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ था तभी से 15 अगस्त को एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है ! नगर पालिका द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में राज मंत्री गुलाब कमरों ने कोरोना वारियर्स का सम्मान कर उनको अपनी शुभकामनाएं दी ! इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा कोरोना महामारी के लेकर गाइडलाइन तैयार की गई है उससे निश्चित रूप से कोरोना पर विजय मिलेगी इसके लिए भाईचारा शांति वह एक जुटता की आवश्यकता है ! राज्यमंत्री श्री कमरों ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के विकास के लिए पैसे की कमी नहीं होने दी जाएगी हालांकि उनका विधानसभा क्षेत्र नहीं है फिर भी अपना शहर होने के नाते वे पूरी तरह विकास के लिए समर्पित रहेंगे जिससे शहर का नाम रोशन हो ! उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के विकास के लिए उनके द्वारा डेढ़ करोड़ की रुपए की राशि दी जा चुकी है और शहर को रोशन करने के लिए उनके द्वारा 75 लाख रुपए प्राधिकरण मद से उपलब्ध कराया जाएगा ! राज्यमंत्री गुलाब कमरों ने कहा कि शहर में राजीव गांधी चौक नहीं है इसको लेकर शहर में राजीव गांधी चौक व उद्यान का निर्माण कराया जाएगा तथा राजीव गांधी की एक बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाएगी ! नगर पालिका द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कोरोना वारियर्स का तिलक लगाकर शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया ! राज्यमंत्री के जिला प्रतिनिधि पत्रकार रंजीत सिंह का भी उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वागत किया गया ! इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, नगर पंचायत झगड़ाखांड के अध्यक्ष रजनीश पांडे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा, पार्षद आदित्य राज डेविड, पप्पू हुसैन, मोहम्मद शाहिद, सुनैना विश्वकर्मा, गौरी करकट्टा, हमीदा खातून श्याम सुंदर पोद्दार, राज्यमंत्री के जिला प्रतिनिधि रंजीत सिंह , रविंद्र सोनी, राजेश सिंह, शुद्धू लाल वर्मा, चंद्रकांत चावड़ा, समेत नगर पालिका के कर्मचारी अधिकारी तथा व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी, समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यों सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे ! कार्यक्रम का संचालन पार्षद नागेंद्र जायसवाल ने तथा आभार प्रदर्शन मुख्य नगरपालिका अधिकारी हरदयाल रात्रे ने किया !

Categorized in: