रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- नगर की सीमा से सटा हुआ वाड्रफनगर रोड में स्थित रामानुजगंज वासियों का सबसे पसंदीदा पिकनिक स्पॉट जलकेश्वर में छाई हरियाली एवं चट्टानों के बीच से कल कल बहता झरना यहां की नैसर्गिक खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। यदि वन विभाग चाहे तो इसे एक बेहतरीन  पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित कर सकता है।                 

गौरतलब है कि रामानुजगंज की सीमा से सटा हुआ जलकेस्वर जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नजदीक स्थित है यहां की नैसर्गिक खूबसूरती देखते बनती है जलकेश्वर की नैसर्गिक खूबसूरती बरसात के समय जब यहाँ हरियाली चारो तरफ छा जाती है तब और बढ़ जाती है वही झरना भी चट्टानों के बीच से बहने लगता है जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है। रामानुजगंज वासियों की दशकों से पिकनिक स्पॉट के रूप में पहली पसंद जलकेश्वर रही है यहां वर्ष भर नगरवासी पिकनिक मनाने जाते रहते हैं। वन विभाग के द्वारा कुछ वर्ष पूर्व जलकेश्वर में तालाब का निर्माण कराया गया था। यदि वन विभाग चाहे तो इसे एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित कर सकता है।

पहाड़ियों से घिरा है जलकेश्वर- जलकेश्वर तीन तरफ से पहाड़ियों से घिरा है जो यहां की नैसर्गिक खूबसूरती में चार चांद लगाती है। जलकेश्वर में पहाड़ के ऊपर पहाड़ है। वही पहाड़ों के बीच से झरना निकलता है।

ऊंचाई पर है समतल जमीन- जलकेश्वर में करीब 70 फीट पहाड़ चढ़ने के बाद समतल जमीन है जहां काफी कुछ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए किया जा सकता है। जलकेश्वर पहुंचने के लिए सबसे पहले रास्ता की आवश्यकता है वही जलकेश्वर के ऊपर जाने के लिए भी सीढ़ियां बनवाए जाने की आवश्यकता है।

लकेश्वर में रहता था मेला जैसा माहौल- जलकेश्वर की लगातार उपेक्षा के कारण जहा एक ओर वन की अंधाधुंध कटाई हुई वही पहुंच रास्ता एवं जलकेश्वर के ऊपर जाने के लिए सीढ़ी नहीं होने कारण रास्ता बंद होने के कगार पर आ गया है जिस कारण यहां बरसात के बाद पिकनिक मनाने वालों का जो मेला लगा रहता था वह अब काफी कम हो गया हैं।

Categorized in: