राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर बलरामपुर शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बलरामपुर बाजारपारा स्थित ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान समारोह का विधिवत शुभारंभ प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते, पिछड़ा आयोग सदस्य श्री कृष्णा गुप्ता, जनपद अध्यक्ष श्री विनय पैंकरा, उपाध्यक्ष श्री भानु प्रकाश दीक्षित एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मां सरस्वती, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं छत्तीसगढ़ी महतारी की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। ततपश्चात स्कूली बच्चों के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य गीत अरपा पैरी के धार का गायन किया गया। कार्यक्रम में प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला स्तर के 03 शिक्षकों को को ज्ञानदीप पुरस्कार एवं विकासखण्डों में कार्यरत कुल 17 शिक्षकों को शिक्षादूत पुरस्कार व शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र तथा प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते ने शिक्षक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक का पद बहुत ही महत्वपूर्ण है। आप लोगों के हाथों में देश का उज्ज्वल भविष्य है। उन्होंने सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए कहा कि आप लोग सड़क की भांति एक जगह स्थिर रहकर बच्चों को उनके मंजिल तक पहुंचने का मार्ग प्रसस्त करते हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा ग्रहण के समय के अनुभव को भी साझा किया कि किस तरह से उन्होंने सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर आज देश सेवा कर रही हैं।
जनपद अध्यक्ष श्री विनय पैकरा ने कहा कि सरकार की मंशा अनुरूप शासकीय स्कूलों में भी गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने नवाचार करते हुए देश को आगे बढ़ाना है और उसका माध्यम शिक्षक हैं, जिस प्रकार कुम्हार मिट्टी को आकार देकर सुंदर वस्तु बनाता है उसी की भांति आप सभी शिक्षक बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उनका उज्जवल भविष्य बनाएं।
जनपद उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष श्री भानुप्रकाश दीक्षित ने कहा कि जीवन में शिक्षक पढ़ाने के साथ अच्छे और बुरे में भी फर्क सिखाते हैं और अच्छा जीवन मिलना गुरु की देन है। गुरु अज्ञानता को दूर कर जीवन में ज्ञान रूपी प्रकाश का उजाला फैलाते हैं। ऊंचाइयों में जाने के लिए गुरु ही मार्गदर्शन देता है। उन्होंने शिक्षा के बदलते दौर के साथ आधुनिकता की युग में नई तकनीकों का उपयोग कर बच्चांे को और बेहतर शिक्षा देने की बात भी कही। साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सभी को शिक्षक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा शिक्षकों से कहा कि आप सभी लगन एवं निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए बच्चों के सर्वांगिण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।

Categorized in: