गिरिजा ठाकुर 

 अंबिकापुर। दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पर्री में मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 15 हजार रुपये नगद के अलावा 37 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट दुकान संचालक ने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्राम पर्री नवासी पंकज कुमार गुप्ता पिता दया प्रसाद गुप्ता ने पुलिस को बताया है कि ग्राम सलका पतराटोली में वह मोबाइल दुकान का संचालन करता है। 27 अगस्त को रोजाना की तरह रात को 07 बजे दुकान बंद करके घर चले गया था। 28 अगस्त को दिन में 10 बजे दुकान खोलने के पहुंचा तो ताला टूटा था। अंदर जाकर देखने पर पूरा सामान बिखरा हुआ मिला। दुकान के अंदर काउंटर में रखा नगद 15 हजार रुपये के अलावा प्रिंटर मशीन, जियो फोन, 5 चाइना फोन, 3 की पेड फोन, 5 ब्लूटूथ स्पीकर, 2 ब्लूटूथ हेडफोन, कुल कीमत 37 हजार रुपये नहीं था। चोरों की तलाश जब उन्होंने शुरू की तो पता चला कि विपेन्द्र राजवाड़े पिता भुनसु राजवाडे 20 वर्ष निवासी ग्राम सिंगीटाना भुरसुपखना व सर्वजीत राजवाड़े निवासी चिलबिल थाना लखनपुर ने उक्त सामान एवं नगदी रुपये चोरी किया है। पूछताछ में चोरी करना स्वीकार करते हुए विपेन्द्र ने अपने पास से 3 ब्लुटूथ स्पीकर, 3 हेडफोन, 2 की पेड फोन व नगद रकम 300 रुपये दिया, अन्य सामान व रुपये दूसरे साथी सर्वजीत राजवाड़े के पास होना बताया। दुकान संचालक ने उसकी खोजबीन की लेकिन वह अपने घर में नहीं मिला। रिपोर्ट पर पुलिस मामले में अग्रिम जांच कर रही है।

Categorized in: