रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)– राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम एवं विधायक बृहस्पति सिंह की अलग-अलग पहल पर राजस्थान सरकार ने रामानुजगंज के उन छात्रों की सुध ली जो कोटा में पढ़ रहे हैं राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री कार्यालय से छात्र छात्राओं के अभिभावकों के मोबाइल पर फोन कर कहा गया कि आपके बच्चे को किसी प्रकार से कोई भी परेशानी नहीं होगी हम उनका पूरा ख्याल रखेंगे केंद्र सरकार से चर्चा हो रही है निर्णय होने के बाद आपके बच्चों को आप लोगों तक पहुंचाने की व्यवस्था बनाई जाएगी।

गौरतलब है कि नगर के करीब 30 छात्र राजस्थान के कोटा में पढ़ाई कर रहे हैं जो लॉकडाउन के कारण वही फस गए है जिसके बाद उनके परिजन लगातार अपने अपने बच्चों को वापस यहां बुलाने की गुजारिश प्रशासन से कर रहे थे इस बीच राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने जहां राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा तो वहीं विधायक बृहस्पति सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिख बच्चों को वापस बुलाने की मांग की। क्षेत्र के दोनों प्रमुख नेताओं के तत्परता से राजस्थान सरकार तक बात पहुंची आज राजस्थान के मुख्यमंत्री कार्यालय से छात्र छात्राओं के अभिभावकों के पास मोबाइल पर फोन आया एवं उन्हें आश्वस्त किया गया कि आपके बच्चों को किसी प्रकार से कोई भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी वहीं केंद्र सरकार से निर्णय होने के बाद आपके बच्चों को आप लोगों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।

दोपहर 2:00 बजे कोटा में पढ रही परिधि तिवारी के पिता सुशील तिवारी के मोबाइल पर राजस्थान के मुख्यमंत्री कार्यालय से फोन आया एवं उन्हें आश्वस्त किया गया कि आपकी बच्ची को कोई भी दिक्कत नहीं होने दी जाएगी वही मोबाइल करने वाले अधिकारी ने अपना नंबर भी बच्ची को देने को कहा था कि किसी प्रकार से परेशानी होने पर वह तत्काल संपर्क कर सकें। नगर के अन्य अभिभावकों ने भी राजस्थान के मुख्यमंत्री कार्यालय से फोन आने की बात कही।

Categorized in: