मनेंद्रगढ़ ( शुद्धूलाल वर्मा) ! नगरपालिका के सफाई विभाग के एक प्लेसमेंट कर्मचारी के साथ जातिगत गाली गलौज कर मारपीट करने के एक मामले में शहर के अधिवक्ता संजय सिंदवानी को मनेंद्रगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है ! मनेंद्रगढ़ थाना से मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के सफाई विभाग में काम करने वाला प्लेसमेंट कर्मचारी रवि कुमार बंदीछोर 8 मार्च 2020 को शाम 7 बजे जा रहा था तभी बस स्टैंड के पास अधिवक्ता संजय सि॑दवानी उसे मिल गया और किसी बात को लेकर अधिवक्ता संजय सिदवानी ने उसके साथ जातिगत गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर दिया जिसको लेकर मनेंद्रगढ़ थाना में रवि कुमार बंदीछोर ने रिपोर्ट दर्ज कराया था जिस पर पुलिस ने अधिवक्ता संजय सिदवानी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर भादवि की धारा 294, 506, 323 एवं एसटी एससी एक्ट की धारा 3 (2) ( V) के तहत मामला दर्ज किया गया था ! जिस मामले को लेकर शनिवार को मनेंद्रगढ़ पुलिस ने अधिवक्ता संजय सिदवानी को गिरफ्तार कर लिया है ! वही अधिवक्ता संजय सिदवानी का कहना है कि उसे झूठे आरोप में फंसाया गया है ! मामले की विवेचना एसडीओपी कर्ण कुमार उके द्वारा की जा रही है !

Categorized in: