रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत त्रिकुंडा के गोठान में कलेक्टर श्याम धावडे के निर्देश पर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरुवा, गरुवा, घुरवा बाड़ी के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास जयसवाल आर. एम .एस .ए के एस एल जयसवाल, जिला परियोजना अधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता एवं गांव के सरपंच सचिव  की उपस्थिति में आयोजित किया गया।  

जन जागरूकता कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता ने गौठान में गोबर खरीदी  के संबंध में ग्रामीणों  को विस्तार से बताया गया शासन के द्वारा गौठान  में दो रुपए प्रति किलो की दर से गोबर खरीदी किया जाना है तथा जो व्यक्ति गौठान में ना आकर अपने घर से ही गोबर बेचना चाहते हैं उनके यहां चरवाहा जाकर देढ रुपए प्रति किलो की दर से गोबर खरीदेगा इस प्रकार घर बैठे खरीदी की भी सुविधा लोगों को प्रदान की जाएगी इसके साथ ही गोबर से  वर्मी कंपोस्ट बनाने की प्रक्रिया पूर्ण होने तथा खाद्य विक्रय होने के बाद प्राप्त आय में से कुछ प्रतिशत राशि कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।इस दौरान ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचने तथा इसके सुरक्षा के लिए अपने हाथों को नियमित होने माक्स लगाने लोगों से दूरी बनाए रखने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ना रहने की भी सलाह दी गई। जन जागरूकता कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाए एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Categorized in: