0 अम्बिकापुर से बिश्रामपुर अपने ससुराल आये बंसल परिवार के सदस्य पहुंचे थे सूरजपुर स्वीमिंग पुल

0 हादसे से सदमे में परिजन

सूरजपुर।रविवार को नगर में नपा के निर्माणाधीन स्विमिंग पूल में एक मासूम की मौत ने नगर के लोगो को झकझोर कर रख दिया है।विश्रामपुर के कांग्रेस नेता सुभाष गोयल की पुत्री के सात वर्षीय पुत्र की इस हादसे में मौत हुई है। बताया गया है कि अम्बिकापुर के हेमंत बंसल सपरिवार विश्रामपुर अपने ससुराल आये हुए थे।जहाँ से रविवार की शाम को सूरजपुर स्थित स्विमिंग पूल में खुशी मानने आये थे, लेकिन चंद मिनटों में ही खुशियां गम में बदल गई।हुआ यह कि सात वर्षीय निहित बंसल माता पिता की आंख से कब ओझल हो गया और पानी मे उतर गया किसी को खबर ही नही लगी,इधर जब अन्य परिजन पानी मे तैराकी के लिए उतरे और उनके पैर से जब मासूम टकराया तो देख कर परिजन न केवल सन्न रह गए बल्कि माता पिता और अन्य परिजनों पर तो जैसे बज्रपात ही हो गया।आनन फानन में मासूम को अस्पताल ले जाया गया जहाँ डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।इस हादसे की खबर लगते ही सूरजपुर सहित विश्रामपुर, अम्बिकापुर में जैसे मातम पसर गया और बड़ी संख्या में लोग यहां पहुँच गए।इस हादसे ने लोगो को झकझोर कर रख दिया है। लेकिन इसके साथ ही नपा के इस आधे अधूरे स्विमिंग पूल प्रश्न चिन्ह लग गया है।बताया जाता है कि फिलहाल इस स्विमिंग पूल को बतौर ट्रायल चालू किया गया था इसी बीच बच्चों का समर कैम्प शुरू हो गया तो उन बच्चों को सीखने का अवसर देने के लिहाज से इसे चालू रखा गया था। इसे लेकर बच्चों में खासा उत्साह भी था।अब यह अलग बात है कि रविवार को अवकाश रखने के निर्णय के बाद रविवार को क्यों और कैसे यहां तैराकी करने दी जा रही थी यह सवाल लोगो के जेहन में है।साथ ही यह भी क्या सुरक्षा के मापदंडों का ख्याल नही रखा गया..? और भी कई तरह के सवालों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

0 किया गया सील….

इस हादसे के बाद प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर निर्माणाधीन स्विमिंग पुल को सील कर दिया गया है। चूंकि अभी यह ठेकेदार के अंडर में है और उनके परिजन या परिचित द्वारा पार्टी किये जाने के दौरान हादसा हुआ है।ऐसी जानकारी मिली है।
जगन्नाथ वर्मा
एसडीएम सूरजपुर

Categorized in: