अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार को नगर पंचायत कुसमी के वार्ड क्रमांक 14 में स्थित ठिंंग बांध का सौंदर्य करण कर स्थानीय लोगों के मनोरंजन एवं वाकिंग करने हेतु विशेष बजट की मांग कर कार्ययोजना में शामिल कर निरीक्षण किया. इसके अलावा सिंचाई का लाभ कृषकों दिलाने चिंतामणि महराज व उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने नंगे पांव खेत मे करीब दो किलोमीटर तक पैदल चलकर नहर निर्माण के लिए निरीक्षण किया.

विधायक चिंतामणि महराज, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा व नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन राम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने सर्वप्रथम नगर पंचायत कुसमी के वार्ड क्रमांक 14 दर्रीपारा में पहुच कर नगर पंचायत कुसमी की सुंदरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ठीग बांध की सौंदर्यीकरण हेतु विशेष बजट की मांग कर कार्ययोजना में शामिल किया गया. जिसके बाद विधायक चिंतामणि महराज ने कुसमी के कृषको का ख्याल करते हुवे विशेष पहल कर खेती करने में किसानों को परेशानी का सामना ना करना पड़े एवं समय पर उपजाऊ फ़सल हेतु खेतों में पानी निरंतर पहुँचता रहे इस ओर गंभीर चिंतन कर सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ दर्रीपारा ठिंग बांध मध्य नहर के रास्ते पैदल करीब 2 किलोमीटर नंगे पांव खेतो में चलकर नहर का निरीक्षण किया.

इस दौरान विधायक चिंतामणि व जनपद उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा ने उपस्थित नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि व वार्डवासियों से चर्चा कर समस्याओं को जाना तथा निराकरण हेतु तत्काल पहल करने उपस्थित सिचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया. इस दौरान युकां जिलाध्यक्ष मुजस्सम नजर, एल्डरमैन सुशिल दुबे, राशिद आलम, युकां प्रदेश सचिव पूर्णिमा सेमरिया, पार्षद ललित निकुंज, सोनू अली, बलेस्वर राम व जल संसाधन विभाग के अधिकारी व नगर पंचायत सब इंजीनियर मुन्ना राजवाड़े सहित कर्मचारी उपस्थित थें।

Categorized in: