छग फ्रंटलाइन

लखनपुर – थाना क्षेत्र के कुन्नी चौकी अंतर्गत ग्राम कुंडली धरापारा में कुरकुरे खाने को लेकर दो नाबालिक भाइयों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद बड़े भाई ने छोटे भाई को थप्पड़ मार दिया। शिकायत के बाद मां पिता से डाट के डर से भयभीत बड़े भाई ने घर के पास स्थित रतनजोत के पेड़ में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा आत्महत्या कर ली इस घटना से क्षेत्रवासी स्तब्ध व हैरान हैं वहीं सुचना पर तत्काल कुन्नी पुलीस घटना स्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में ले पीएम पंचनामा करा शव को परिजनों के सुपूर्द कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार रोहित सिंह पिता धर्मेंद्र सिंह उम्र 10 वर्ष का अपने छोटे भाई के साथ कुरकुरे खाने को लेकर विवाद हुआ जिससे बड़े भाई ने छोटे भाई को थप्पड़ मार दिया। छोटे भाई द्वारा माता-पिता से शिकायत किए जाने तथा डाट के डर से नाबालिक बालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना उपरांत कुन्नी पुलिस घटनास्थल के पास पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द कर मर्ग कायम कर मामले कि विवेचना की जा रही है।

Categorized in: