अंबिकापुर। सोशल मीडिया में नाबालिग बच्चों की अश्लील वीडियो अपलोड करने  (चाइल्ड पोर्नोग्राफी) के मामले में के मामलों में पुलिस निरंतर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना सीतापुर में दो प्रकरण, थाना उदयपुर में दो प्रकरण एवं थाना लखनपुर में एक प्रकरण दर्ज करके पुलिस ने 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं सिम जप्त किया है।
जानकारी के मुताबिक सीतापुर पुलिस थाना की टीम ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में आरोपी अविनाश कुमार सोनवानी 33 वर्ष निवासी आमाटोली, हाल मुकाम पेटला अमेरापारा सीतापुर व दूसरे प्रकरण में धनप्यारी 35 वर्ष निवासी कोट जुनापारा थाना सीतापुर के विरुद्ध धारा 67, 67(क) आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया है। थाना उदयपुर की पुलिस टीम ने नाबालिग बच्चों का सोशल मीडिया में फोटो अपलोड करने के मामले में आरोपी राहुल सिंह 26 वर्ष निवासी परसा बाजारपारा व एक अन्य प्रकरण में आरोपी मयंक सिंह 21 वर्ष साकिन माझापारा उदयपुर के विरुद्ध धारा 509(ख) भादवि 67(बी) आईटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट की धारा 13, 14 का अपराध पंजीबद्ध किया है। वहीं लखनपुर थाना पुलिस ने टीम ने आरोपी अतीश कुमार राजवा?े 21 वर्ष निवासी सिरकोतंगा थाना लखनपुर के विरुद्ध धारा 67(बी) आईटी एक्ट व पॉक्सो एक्ट की धारा 13, 14 का अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं सिम जप्त करके पुलिस ने इन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक भारत लाल साहू, थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक कुमारी चंद्राकर, थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक मनोज प्रजापति, सहायक उप निरीक्षक शिवचरण साहू व दिलीप दुबे, प्रधान आरक्षक रामबचन राम, आरक्षक पंकज देवांगन, देवेंद्र सिंह, दशरथ राजवाड़े, जानकी राजवाड़े, संजय एक्का, अभिषेक राठौर, मनोहर पैकरा, धनकेश्वर यादव सक्रिय रहे।

Categorized in: