लखनपुर(दिनेश बारी)- जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विगत 25 जुलाई को जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव आपने क्षेत्र ग्राम लहपटरा के ग्राम पंचायत भवन एवं पीडीएस भवन परिसर में पौधारोपण किया और पंचायत भवन और पी.डी.एस भवन का निरीक्षण किया। पंचायत भवन में पानी की सीपेज होने पर ग्राम सरपंच को पंचायत मद से पूर्ण करने को कहा।

इस दौरान उनके साथ युवा वरिष्ठ नेता रामसुजान द्विवेदी और कांग्रेस मिडिया विभाग के मकसूद हुसैन साथ उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने विशेष रूप से गुलाब जामुन, अमरूद, नीम, मुनगा के पौधे का पौधा रोपण किया। गुमगरा कलाकृति उद्यान अध्यक्ष उमेश पैकरा ग्राम लहपटरा सरपंच श्रीमती शिमला ,अजर चौधरी, अमरेश राजवाड़े, राम लखन दास, लंकेश्वर राजवाड़े, कृष्णा राजवाड़े, बालचंद, रामाधार, बलदेव, अजय राजवाड़े, सुमित्रा दास, मोहनदास एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Categorized in: