मनेंद्रगढ़ ! चोरी के मामले में मनेंद्रगढ़ पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसे जेल की राह दिखा दी है ! गिरफ्तार की गई महिला से चोरी के सोने चांदी के 74400 रुपये के आभूषणों को बरामद किया गया है! मिली जानकारी के अनुसार पदमा यादव पिता रामरतन यादव टीवी टावर रोड निवासी एक किराए के मकान में रहती है उसके घर से सोने चांदी के आभूषणों की चोरी हो गई थी जिसकी रिपोर्ट पदमा यादव ने मनेंद्रगढ़ थाने में दर्ज कराई थी जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर भादवि की धारा 380 के तहत मामला कायम कर विवेचना कार्रवाई में लिया था ! विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक महिला जेवरातों को बेचने के फिराक में घूम रही है ! मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की तो महिला ने चोरी करने की बात को स्वीकार कर ली ! पुलिस ने गिरफ्तार की गई महिला के पास से 1 जोड़ी चांदी का पायल, चांदी का लच्छा, सोने का लॉकेट, 1 जोड़ी कान का टॉप्स, सोने का मंगलसूत्र आदि बरामद किया जिसकी कीमत 74400 रुपए बताया जा रहा था! चोरी के मामले में गिरफ्तार की गई महिला अनीता पति कुंदन शाह वार्ड क्रमांक 17 मनेंद्रगढ़ निवासी बताई जा रही थी ! पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया है !

Categorized in: