0 पुलिस की सक्रियता से चंद घंटे में ही धरे गए लूटेरे


सूरजपुर। बिलासपुर से टमाटर लेकर आ रही पिकअप को लुटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटो में ही गिरफ्तार कर अपनी सक्रियता का एहसास कराया है। पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 64 एटी 1050 जो शनिवार की रात को बिलासपुर से टमाटर लेकर विश्रामपुर आ रहा था कि इसी दौरान केतकी जंगल के पास दो अज्ञात बदमाशो ने चालक मटुकधारी कुशवाहा को वाहन से उतारकर पिकअप लेकर भाग निकले। चालक किसी प्रकार मोबाईल से इसकी सूचना विश्रामपुर पुलिस को दी। विश्रामपुर पुलिस ने देर रात ही इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा को दी उन्होने रात में ही सक्रियता दिखाते हुए विश्रामपुर व सूरजपुर पुलिस को तत्काल अलर्ट करते हुए नाके बंदी करने के निर्देश दिए। एसपी से निर्देश मिलते ही सूरजपुर टीआई धर्मानंद शुक्ल व विश्रामपुर टीआई सुभाष कुजुर की टीम सक्रिय हुई। परिणामतः घटना के चंद घंटो बाद ही मानी चैक पर पुलिस को देख आरोपी वाहन छोड़ भागने लगे। जिस पर पुलिस ने आरोपी 23 वर्षीय सतीश सोनी व एक अपचारी बालक को पकड़ा। पुलिस ने लूट किए पिकअप वाहन एवं उसमें लोड 60 कैरेट टमाटर व 32 बोरी लहसून कुल कीमत 7 लाख 88 हजार रूपये का बरामद किया गया साथ ही घटना में प्रयुक्त हीरो होण्डा मोटर सायकल क्रमांक सीजी 15 सीआर 0167 को जप्त कर धारा 394 भादवि का मामला पंजीबद्व कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में एएसआई सोहन सिंह, प्रधान आरक्षक बिसुनदेव पैंकरा, अदीप प्रताप सिंह, आरक्षक अंतोष खलखो, अनुज सिंह, सुरेश साहू, रावेन्द्र पाल, अजय प्रताप राव व आशिफ अख्तर, सक्रिय रहे।


नशे की पूर्ति के लिए घटना को दिया अंजाम
पुलिस अधीक्षक’ ने बताया कि आरोपीगण हीरो होण्डा मोटर सायकल क्रमांक सीजी 15 सीआर 0167 से केतकी खदान जंगल मेन रोड़ पर पहुंचे थे। आरोपियों के द्वारा पूर्व में किसी प्रकार लुकछिप कर कोयला चोरी कर अपने नशे की जरूरत को पूरा करते थे, सख्ती के बाद इस पर अंकुश लगने से नशे की पूर्ति के लिए शनिवार की रात्रि में केतकी खदान जंगल मेन रोड़ पर आने-जाने वाले राहगिरों को मारपीट कर रहे थे इसी दौरान पिकअप वाहन आते देखा जिसे रोकवाकर डाईवर व खलासी को मारपीट कर पिकअप वाहन लूट ली और मानी होते हुए विश्रामपुर की ओर भागने के दौरान पकड़े गए।

Categorized in: