अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। हिण्डाल्को खान प्रभाग सामरी द्वारा सामरी सहित आस – पास के क्षेत्र में माइनिंग के साथ – साथ विभिन्न विकास कार्य किये जा रहे हैं. जिसमें माइनिंग के उपरांत भूमि पर पौधा रोपण करने का कार्य लगातार किया जा रहा हैं. क्षेत्र के लोगों को हिंडालको से विकास कार्य के कई अपेक्षाएं हैं. जिसे पूरा करने हिंडालको द्वारा कई प्रयास किए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2020-21 में सामरी एवं आस-पास के माइनिंग हुए रिक्लेम्ड भूमि पर कुल 12000 नाषपाती के पौधे लगाये जा चुके है. साथ ही उनकी सुरक्षा हेतु उच्च कोटि के आर.सी.सी. पोल एवं लोहे की जाली से इसकी फेंसिंग कराई गई है. जिसकी लगातार माॅनिटरीेग हिण्डाल्को द्वारा की जा रही है. इस कार्य में हॉटी कल्चर एवं कृृषि विभाग द्वारा भी मार्गदर्षन लिया जाता है, ताकि पौधों को ज्यादा से ज्यादा बचाया जा सके और लोगों को इसका लाभ प्राप्त हो।

वर्तमान में पानी एक विकराल समस्या के रूप में सामने आ रही है. जिसे पुरा करने के उद्देष्य से सामरी एवं आस पास के कुछ स्थानों को तालाब में परिवर्तित कर भूमिगत जल का पुनः रिचार्ज करने एवं मछलीपालन कर उससे निकट ग्रामवासीयों एवं महिलाओं को सतत् आजिवीका के साधनों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

विगत कुछ महीनों से कोरोना महामारी के कारण आम जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिसकी भरपाई निष्चित ही कठिन है. पर इस विकट परिस्थ्ति में भी हिण्डालको के खदान में कार्यरत श्रमिको को सरकार द्वारा दिये दिषानिर्देष के अनुसार आर्थिक रूप से सहायता वेतन भुगतान का कार्य कर किया गया है , साथ ही हिण्डाल्को ,खान प्रभाग द्वारा संचालित सी.एस.आर./ग्रामीण विकास कार्यक्रमों के अंतर्गत सामरी एवं आस पास के क्षेत्रों में षिक्षा, स्वास्थ्य, सतत् आजिवीका , आधारभूत संरचना एवं सामाजिक सुधार कार्यक्रमों के अंर्तगत विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे हैं. जिसके अंतर्गत कोविड- 19 महामारी की रोकथाम हेतु सामरी एवं आस पास के क्षेत्रों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम , स्वंय सहायता समूहों द्वारा निर्मित करीब 4000 मास्क, 130 लीटर सेनिटाइजर, 2000 साबुन एवं अन्य हेल्थ कीट का वितरण किया गया हैं. जिसे लगातार जारी रखा जा रहा है।

Categorized in: