150 टन कोयले का नहीं मिला दस्तावेज, एक भ_ा अवैध संचालित होना पाया गया

अंबिकापुर। अवैध कोयला भण्डारण के मामले में पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई करते हुए थाना गांधीनगर क्षेत्रान्तर्गंत स्थित आठ ईंट भ_ों में दबिश दी और अवैध तरीके से कोयला भंडारण कर ईंट भ_ों में खपाने के मामले में संयुक्त कार्रवाई की है। इस दौरान चिमनी इंर्ट भ_ों द्वारा भंडारित 150 टन कोयले के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर इन्हें नोटिस थमाया गया है। एक ईंट-भ_ा संचालक के विरूद्ध इंर्ट के लिए मिट्टी का अवैध उत्खनन करने के मामले में खनिज विभाग द्वारा प्रकरण दर्ज कर के अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। खनिज विभाग द्वारा अवैध रूप से पकाए जा रहे तीन लाख से अधिक ईंटों को जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने थाना गांधीनगर क्षेत्रान्तर्गंत स्थित आठ ईंट भ_ों में दबिश दी। ग्राम सुखरी, सोनपुर, सोनपुर खुर्द, रनपुरकलॉ, बांकीपुर स्थित कुल 08 ईंट भ_ों में दबिश के दौरान ईंट पकाने हेतु भंडारित किए गए कोयले के संबंध में भ_ा संचालकों से पूछताछ किया गया। मौके पर उपस्थित अरूण गोयल, प्रह्लाद गोयल, अम्बर सिद्दीकी, अजीम खान, किरण गोयल, दानिश रफीक के द्वारा संचालित ईंट भ_ों में अवैध रूप से भंडारित कोयले से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इनके भ_ों में भंडारित 150 टन कोयले के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर इन्हें नोटिस जारी किया गया है। सोनपुर में सीपी शुक्ला द्वारा संचालित ईंट भ_ा में अवैध कोयला भंडारण एवं लीज संबंधी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने के मामले में कार्रवाई करते हुए संचालक के विरुद्ध मिट्टी ईंट के अवैध उत्खनन का प्रकरण खनिज विभाग द्वारा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अवैध रूप से पकाए जा रहे 03 लाख से अधिक ईंटों को भी मौके से खनिज विभाग द्वारा जप्त करने की कार्रवाई की गई है। सभी ईंट भ_ा संचालकों को कोयला भंडारण के संबंध में आवश्यक दस्तावेज संधारित करने, भ_ा क्षेत्र में नोटिस बोर्ड लगाने और आवश्यक सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।

Categorized in: