बिश्रामपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक  43 पर आज बाइक सवार को बुलेट वाहन चालक ने जबरदस्त टक्कर मार दिया। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक को गंभीर चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है। दर असल जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मदनपुर निवासी 38 वर्षीय मानस मंडल पिता मनमत मंडल शनिवार को गांव के ही 17 वर्षीय शयन सरकार पिता सपन सरकार के साथ अपने हीरो होंडा मोटर सायकल क्रमांक सीजी 15 सीपी 6152 में पेट्रोल भरवाने मदनपुर स्थित चौदहा पेट्रोल पंप में गया था। बाइक में पेट्रोल भरवाकर जैसे ही एनएच 43 पर पहुंचा तभी बुलेट वाहन क्रमांक सीजी 29 एएफ 7910 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दिया। दुर्घटना में बाइक चालक मानस मंडल के दाएं पैर व सिर में गंभीर चोट आई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना उपरांत करीब घंटे भर तक जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी। जयनगर पुलिस ने घंटे भर विलंब से पहुंचकर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करा सकी।

Categorized in: