बिश्रामपुर। भटगांव-बिश्रामपुर मुख्य मार्ग पर पासंग नाला के समीप आज सुबह शासकीय वितरण प्रणाली के तहत वितरित किए जाने वाले खाद्यान परिवहन में लगी वाहन पासंग नाला के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में चालक परिचालक को चोटे आई हैं। ज्ञात हो कि बिश्रामपुर वेयर हाउस से पीडीएस के हितग्राहियों को वितरित किए जाने वाले चावल, नमक, शक्कर लोड कर बतरा केनापारा के लिए शनिवार प्रातः निकला ट्रक क्रमांक सीजी 29 एबी 0138 का चालक बिश्रामपुर-भटगांव मार्ग पर पासंग नाला के पहले मोड़ के पास वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया और खाद्यान्न लोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना प्रातः सात बजे की बताई जा रही है। ट्रक पलटने से वाहन में लोड चावल, शक्कर के बोरे जमीन पर बिखर गए। घटना में चालक परिचालक को चोटे आई है। भटगांव मार्ग पर घटित हादसे की सूचना पर बिश्रामपुर थाने की पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंच  गई थी। पुलिस के अनुसार ट्रक में क्षमता से अधिक माल लोड था।वाहन के ओवरलोड होने व गति तेज होने से संभवतः चालक का वाहन से नियंत्रण हटने से हादसे की संभावना पुलिस ने जताई है।

Categorized in: