मनेन्द्रगढ़ । अलग-अलग मामले में अवैध शराब का परिवहन करते हुए तीन युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए पुलिस ने तीनो युवकों के खिलाफ आबकारी एक्ट की कार्यवाही की है । मामले में दो बाइक भी बरामद की गई है ।मनेंद्रगढ़ थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की बिजुरी में 2 दिन का लॉक डाउन होने के कारण अवैध शराब का परिवहन हो सकता है और शराब को मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में खापाया जाएगा । मुखबिर की सूचना पर मनेंद्रगढ़ थाना पुलिस पुलिस को चनवारीडाँड़ प्राथमिक स्कूल तिराहा के पास एक युवकों को बाइक में अवैध शराब का परिवहन करते पकड़ने में सफलता मिली है । अवैध शराब के साथ पकड़ा गया युवक अंकित कुमार मिश्रा आत्मा स्वर्गीय नत्थू प्रसाद मिश्रा 22 वर्ष चनवारीडाँड़ निवासी बताया गया उसके कब्जे से पुलिस ने 12 बोतल रॉयल स्टेज अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी गई जिसकी कीमत 10680 रुपए आंकी गई है वही पचास हजार कीमती की बाइक भी बरामद की गई है । दूसरे मामले में डॉ. नियोगी पुलिया के पास अवैध शराब का परिवहन परिवहन करते एक युवक धरा गया । पुलिस ने पकड़े गए युवक से 9 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया जिसकी कीमत 18 सो रुपए आंकी गई है । पकड़ा गया युवक रवि सिंह उर्फ बाबू आत्मज कुलदीप सिंह उर्फ मोहन सिंह 23 वर्ष चनवारीडाँड़ निवासी बताया गया उसके खिलाफ भी आबकारी एक्ट की कार्यवाही पुलिस द्वारा की गई । तीसरे मामले में एक युवक अवैध शराब का परिवहन करते बौरीडाँड़ रोड में पकड़ा गया उसके पास से पुलिस ने 50 पाव अंग्रेजी गोवा व्हिस्की बरामद की गई जिसकी कीमत 6500 रुपए आंकी गई उसके पास से एक सोल्ड मोटरसाइकिल 50 हजार कीमती की बरामद की गई । पकड़ा गया युवक निलेश मिश्रा आत्मर्स स्वर्गीय गुलाब मिश्रा 20 वर्ष चनवारीडाँड़ निवासी बताया गया । पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ आबकारी एक्ट की कार्यवाही की है ।

Categorized in: