राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर बलरामपुर जिले के थाना प्रभारी पस्ता को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दबगड़ी, थाना प्रतापपुर जिला सूरजपुर से मवेशी तस्कर पिकअप वाहन में मवेशी लेकर झारखंड ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी पस्ता उप निरीक्षक विमलेश सिंह ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर उनके दिशा निर्देशन के अनुसार अपने स्टाफ के साथ ग्राम बठौरा सेमरसोत चौक में नाकाबंदी कर आज दिनांक 28 मार्च के सुबह डवरा तरफ से से आ रहे तेज रफ्तार में पिकअप आते दिखा जिसे घेराबंदी कर रोका गया पिकअप का आरोपी चालक पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, पूछताछ करने पर अपना नाम इंतखाब अंसारी पिता शकीर अंसारी उम्र 22 साल निवासी मानपुर थाना रंका जिला गढ़वा झारखंड का होना बताया। वही पिकअप वाहन क्रमांक JH 03 V- 0748 को चेक करने पर चार नग मवेशी भैंसा मिलने पर थाना पस्ता में अपराध क्रमांक 25/ 24 धारा 4,6,10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 11 (घ) दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड बाद जेल दाखिल किया गया है।

 

 

Categorized in: