छ.ग.फ्रंटलाइन
अंबिकापुर। पुलिस ने यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले 81 वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर 53050 रुपये समन शुल्क व दो पहिया वाहन में तीन सवारी चलने वाले वाहन चालकों के कुल 15 प्रकरण में 7500 रुपये समन शुल्क वसूल किया। मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध 32 प्रकरण दर्ज कर 9600 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। एक मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त वाहन चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर पांच हजार रुपये व अवैध पार्किंग एवं रिंग रोड में खड़ी वाहनों पर कार्रवाई के 06 प्रकरण दर्ज कर 4350 रुपये समन शुल्क की वसूली की गई। सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रतिदिन अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।

Categorized in: