पूर्व विधायक ने किया केल्हारी में 11 स्टार रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारं

मनेंन्द्रगढ़ (एमसीबी) । भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गुलाब कमरो द्वारा सोमवार को ग्राम केल्हारी में 11 स्टार रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामनरेश पटेल, अनुज तिवारी, इमरान, इमामूदीन, जिलाध्यक्ष मकसूद आलम, मंडल अध्यक्ष संदीप द्विवेदी, अमर सिंह नजरूस इक्का, यूसुफ, मोनिस, अनिकेत भारती सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन युवाओं को खेल से जोड़ते हैं और प्रतिभा निखारने का मौका देते हैं। प्रतियोगिता का पहला मैच केराबहरा एवं बड़काबहरा के बीच खेला गया। दूधिया रोशनी में खेले गए रात्रिकालीन मुकाबले को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमें हिस्सा ले रही हैं।

Categorized in: