यात्रियों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने जिला स्तरीय समिति गठित
छ.ग.फ्रंटलाइन
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को अयोध्या धाम यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु शासकीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) यात्रा योजना शुरू की गई है। राम लला दर्शन समिति के सदस्य एवं नोडल अधिकारी उप संचालक समाज कल्याण विभाग द्वारा सरगुजा जिले से रामलला दर्शन योजनांतर्गत चयनित सभी 170 यात्री 17 मार्च को अंबिकापुर रेलवे स्टेशन रामलला के दर्शन हेतु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना होंगे। 38 श्रद्धालुओं को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। यात्रा हेतु 06 स्कार्ट प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
जिला स्तरीय समिति गठित
छत्तीसगढ़ शासन पर्यटन विभाग के निर्देशानुसार श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) यात्रा हेतु जिले से जाने वाले यात्रियों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर विलास भोस्कर के द्वारा जिला स्तर पर श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) यात्रा समिति का गठन किया गया है। गठित समिति में कलेक्टर सरगुजा अध्यक्ष, सरगुजा पुलिस अधीक्षक सदस्य एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सदस्य-सचिव होंगे। समिति के सदस्य एवं नोडल अधिकारी उप संचालक समाज कल्याण विभाग तथा अन्य सदस्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं सत्कार अधिकारी अंबिकापुर होंगे। नामांकित सदस्य बौरीपारा के अनिल जायसवाल हैं।

Categorized in: