राजेन्द्र ठाकुर (राजू)बलरामपुर
बलरामपुर जिला मुख्यालय के बड़की महरी तिराहा के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 30E7011 ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मारा ट्रक वाहन चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया टक्कर इतनी तेज थी की मौके पर दोनों नवयुवकों की मौत हो गई जानकारी पाते हीं मौके पर बलरामपुर कोतवाली पुलिस की टीम पहुंची जहां मृतकों की पहचान दीपक यादव पिता शिव प्रसाद यादव उम्र 20 वर्ष कपिल पोया पिता राम पोया उम्र 20 वर्ष जो आरा राजपुर निवासी हैं युवक शिवरात्रि में अपने घर जा रहे थे वही पस्ता थाना के पुलिस ने ट्रक को जप्त तो कर लिया है और ट्रक वाहन एवं चालक को कानूनी कार्रवाई कर छोड़ दिए जाएंगे लेकिन सवाल यह खड़ा होता है कि उस दो युवकों के मौत का जिम्मेदार कौन होगा ओ ट्रक चालक या वही दोनों युवक जो अब इस दुनिया में नहीं रहे या फिर यातायात विभाग की लापरवाह अधिकारी जिनके संरक्षण में
बलरामपुर जिला मुख्यालय सहित जिले भर में बे खौफ होकर ओवरलोड एवं हाई स्पीड ट्रक हाईवा एवं ट्रेलर वाहन चल रहे हैं लेकिन जिम्मेदार विभाग के अधिकारी केवल मोटरसाइकिल के पीछे हाथ धोकर पड़े हुए हैं आखिरकार जिम्मेदार अधिकारी बड़े वाहनों को अनदेखा क्यों कर रहे हैं और छोटे गाड़ी पर ही उनकी नजर पड़ती रहती है यह तो समझ से परे हो गया है बलरामपुर जिला मुख्यालय के हर चौक चौराहों पर बैठे लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि घर से निकले तो तत्काल यातायात विभाग की टीम मोटरसाइकिल वाहन के पीछे लग जाते है लेकिन इन जिम्मेदार साहबों को ओभर लोड और हाई स्पीड पर क्यों मेहरबान है और इनके नजर में बड़ी गाड़ी क्यों नहीं दिख रही है जो मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र के भी लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है

Categorized in: