महिंद्रा (Mahindra) की पॉपुलर ऑफरोड SUV थार का नया थार अर्थ एडिशन डीलर्स के पास पहुंच चुका है। ऐसे में आप इस SUV को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर इसे देख सकते हैं। थार का ये वैरिएंट रेगिस्तान से इंस्पायर है। यह केवल पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन ऑप्शन में टॉप-स्पेक LX हार्ड टॉप वैरिएंट के साथ उपलब्ध है। एस एडिशन से थार की सेल्स में इजाफा हो सकता है। हालांकि, इसकी शुरुआती कीमत 18.49 लाख रुपए है। अर्थ एडिशन महिंद्रा थार के मानक वैरिएंट से काफी अलग है। इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में काफी बदलाव देखने को मिलते हैं। एसयूवी के B-पिलर पर ‘अर्थ एडिशन’ बैज देखने को मिलता है। अन्य बदलावों की बात करें तो इसमें मैट ब्लैक बैज और सिल्वर-फिनिश्ड अलॉय व्हील देखने को मिलते हैं।

इसके इंटीरियर की बात करें तो इसमें सबसे प्रमुख बदलाव डुअल-टोन ब्लैक और बेज इंटीरियर थीम के साथ डुअल-टोन लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री देखने को मिलती है। इसके अलावा इसमें डैशबोर्ड पर एक यूनिक VIN प्लेट के साथ डोर पैनल, सेंटर कंसोल और AC वेंट सराउंड पर बेज कलर के एक्सेंट मिलते हैं।

शहर अर्थ एडिशन पेट्रोल MT अर्थ एडिशन पेट्रोल AT अर्थ एडिशन डीजल MT अर्थ एडिशन डीजल AT
मुंबई Rs. 18.49 lakh Rs. 20.35 lakh Rs. 19.49 lakh Rs. 21.42 lakh
दिल्ली Rs. 18.18 lakh Rs. 20.01 lakh Rs. 19.24 lakh Rs. 21.15 lakh
चेन्नई Rs. 19.39 lakh Rs. 21.34 lakh Rs. 20.11 lakh Rs. 22.09 lakh
कोलकात Rs. 18.14 lakh Rs. 19.97 lakh Rs. 18.80 lakh Rs. 20.67 lakh
बैंगलोर Rs. 19.23 lakh Rs. 21.17 lakh Rs. 19.94 lakh Rs. 21.91 lakh
हैदराबाद Rs. 19.22 lakh Rs. 21.16 lakh Rs. 19.93 lakh Rs. 21.90 lakh
अहमदाबाद Rs. 17.22 lakh Rs. 18.95 lakh Rs. 17.93 lakh Rs. 19.98 lakh
पुणे Rs. 18.49 lakh Rs. 20.35 lakh Rs. 19.49 lakh Rs. 21.42 lakh
चंदीगढ़ Rs. 17.20 lakh Rs. 18.93 lakh Rs. 17.91 lakh Rs. 19.95 lakh
कोच्चि Rs. 19.20 lakh Rs. 21.14 lakh Rs. 19.91 lakh Rs. 21.88 lakh

Categorized in: