महिंद्रा ने XUV300 के लिए बुकिंग लेना बंद कर दिया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक और सीईओ (ऑटो और फार्म सेक्टर) राजेश जेजुरिकर ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने XUV300 का पुराना स्टॉक पूरी तररह क्लियर कर लिया है। ऐसे में फिलहाल उसने इसकी बुकिंग अस्थाई तौर पर बंद कर दी है। कपंनी जल्द ही इसका फेसलिफ्ट मॉडल पेश करेगी। जिसकी लंबे समय से टेस्टिंग भी चल रही है। उम्मीद है इस फेसलिफ्ट मॉडल को जल्द लॉन्च किया जाएगा। कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि XUV300 फेसलिफ्ट मिड ट्रिम को ADAS मॉड्यूल के बिना टेस्टिंग करते देखा गया है। महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट की टेस्टिंग ने अपने विंडशील्ड पर एक बल्ब लगाया है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि वो अपने ADAS मॉड्यूल को छत पर सेट कर सकता है। XUV300 की पिछली सभी टेस्टिंग में इस बल्ब का पता चला है। अब पहली बार है कि XUV300 फेसलिफ्ट मिड ट्रिम में इस बल्ब को नहीं देखा गया। इस वैरिएंट को तमिलनाडु के नामक्कल के ऑटोमोटिव बरनी के सौजन्य से देखा गया है। XUV300 फेसलिफ्ट के स्पाई शॉट्स के मुताबिक, इसमें नई हेडलाइट, सामने सी आकार के LED DRLs, कनेक्टेड LED स्ट्रिप के साथ नई टेल लाइट, नए एलॉय व्हील, कनेक्टेड LED टेल लाइट, नया केबिन, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और वेंटीलेटेड सीट्स जैसे फीचर मिलेंगे। इसके वीडियो को Auto Journal India के लिए वैभव निंभोरे ने शेयर किया है। टेस्टिंग के दौरान ये SUV पूरी तरह से व्हाइट रैप में नजर आई। वीडियो में कार की बैक, साइड प्रोफाइल, फ्रंट के साथ इंटीरियर की भी झलक देखने को मिली। कार के बड़े इन्फोटेनमेंट सिस्टम पर भी कवर चढ़ा हुआ नजर आया।

इसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर डीजल इंजन और 1.2-लीटर TGDi टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है। ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड AMT ऑप्शन मिलेंगे। इसमें वायरलेस फोन चार्जर, क्रूज कंट्रोल और सिंगल पेन सनरूफ मिल सकती है। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, ESC और TPMS से लैस हो सकती है। XUV300 में अभी सिंगल-पेन सनरूफ मिलती है। दूसरे कॉम्पटीरर भी अपनी गाड़ियों में सिंगल-पेन सनरूफ ही दे रहे हैं। ऐसे में XUV300 फेसलिफ्ट में पैनोरमिक सनरूफ मिलेगी। फिलहाल टाटा नेक्सन और किआ सोनेट में पैनोरमिक सनरूफ मिलने की संभावना नहीं है।

Categorized in: