नव दंपतियों को दिया आशीर्वाद

मानुजनगर। क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह मरावी विकासखण्ड के ग्राम राजापुर में आयोजित सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए और नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में कमिश्नर जी आर चुरेंद्र ने भी शिरकत की।

ग्राम पंचायत राजापुर में आयोजित एक सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में शामिल होकर विधायक भूलन सिंह ने नवदंपत्तियों को नव जीवन में प्रवेश करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह कराए जाने का यह पहल सराहनीय है। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना फिर से हमारी सरकार शुरू करने जा रही है इसके तहत महिला बाल विकास विभाग द्वारा तैयारियां की जा रही हैं पंजीकरण का काम शुरू है। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों से कहा कि आप सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना का आवेदन कर दें सभी बेटियों के खाते में एक हजार रूपए मिलेंगे।इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 139 जोड़ों की शादी कराई गई। इसमें गोड़़, पंडों सोनार पनिका पैकरा घसिया हरिजन उरांव नाई कुम्हार तथा यादव समाज के जोड़े शामिल थे। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय अजय प्रताप सिंह सौभाग्य दुबे यशवंत राजवाड़े सरपंच सनमेत सिंह सुंदर लाल बीडीसी परमेश्वर सिंह लालकेश्वर सिंह राजेश्वर तिवारी डी एस मरावी रामकेश्वर सिंह रवि सिंह सुमित साहू संजीव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Categorized in: