लखनपुर(दिनेश बारी)- लखनपुर धीरे-धीरे नशे के गढ़ बनता चला जा रहा है, जहां बड़ी मात्रा में नशे के कारोबारी खुले तौर पर नशे का कारोबार करते नजर आ रहे है। लखनपुर अंतर्गत नगरीय तथा ग्रामीण अंचल अब पूरी तरह नशे के गिरफ्त में जाते नजर आ रहे है जहाँ बड़ी संख्या में नशे के कारोबारी अपने काम को बड़ी सरलता से अंजाम देते नजर आते हैं। अगर नशे के कारोबार की बात की जाए तो मादक पदार्थों के व्यापार के इस कड़ी में गांजे, नशीली दवाईयों सहित कई प्रकार को नशे की सामग्री लोगो को प्रदाय की जा रही है। ऐसे में पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी बड़ा प्रश्न चिन्ह लगता दिखाई देता है। आजकल नगर में जनमानस में यह भी एक चर्चा का विषय है कि किस तरह नशे के कारोबारियों से चंद पैसों की लालच ने पुलिस के आला अधिकरियो तथा कर्मचारियों को अपने कार्यो व जिम्मेदारियों के प्रति बेबस बना दिया है जहां ये अधिकारी लखनपुर को नशे की भयंकर आग में झोंकने मजबूर हैं जिसके बाद अब नगर सहित आस-पास का इलाका नशे के आगोश में समाता नजर आ रहा है। वैसे तो कई बार पुलिस-प्रशासन द्वारा कार्यवाही की बात कही जाती रही है पर अब भी नशे के इस दलदल से बाहर निकाले जाने कोई ठोस कदम प्रशासन द्वारा नही उठाया जा सका है जिसके बाद नशे कारोबारियों के हौसले बुलंद नजर आते हैं। लखनपुर के विभिन्न वार्डों की बात की जाए तो कच्ची शराब सहजता से लोगो को उचित दामो में परोसी जा रही है जिसके बाद अब पुलिस भी इन जगहों पर कार्यवाही करने से कतराती नजर आती है। शाम होते ही इन वार्डो में जहां शराबियो का मेला साफ तौर पर नजर आता है जिसके बाद यहां शराबियों पर नकेल कसने वाला कोई नही है इस तरह अगर नगर में यही हाल रहा तो एक दिन नगर में सभ्य लोगो की जगह शराबी ही नजर आएंगे साथ ही इन लोगो के कारण नगर के वातावरण भी अब धीरे-धीरे दूषित होने लगा है वही बात कि जाए तो गांजा जैसा मादक पदार्थ भी अब सहजता से लोगो को उपलब्ध होता नजर आता है जहां इसके व्यापार पर भी नगर में अब तक लगाम नही लग पाया है। वैसे नगर में फैल रहे नशे के कारोबार पर किस तरह नकेल कसी जाए साथ ही इसके रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए जाने अब तक कोई प्रयास न तो पुलिस प्रशासन द्वारा उठाये गये हैं और न ही प्रशासन के किसी अन्य अधिकारी के द्वारा कोई कार्यवाही की जा सकी है बावजूद इसके अब तक पुलिस-प्रशासन इस मामले में मौन ही नजर आती है साथ ही इस मामले में अब पुलिस-प्रशासन की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है। नगर में लगातार बढ़ते हुए इस कारोबार को देखते हुए तथा नगर की भलाई को लेकर इस संबंध में ठोस कदम उठाए जाने नगरवासियों ने शासन-प्रशासन से उचित कदम उठाए जाने मांग की है ताकि नगरवासियों का भविष्य सुरक्षित रह सके।

देखे वीडियो..

Categorized in: