अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। छत्तीसगढ़ – झारखण्ड की सीमा पर स्थित बलरामपुर जिला के पूर्वी क्षेत्र सामरी थाना के सुदूर अंचल ग्राम पंचायत पुंदाग में रविवार को पेड़ पर लटकती एक व्यक्ति की लाश ग्राम के लोगों ने देखा. जिसकी पुलिसिया जांच चल ही रहीं थी कि इसी बीच कुछ अखबारों व वेब पोर्टलों में यह शीर्षक खबर चलाई गई कि पुलिस के एक मुखबिर की लाश पेड़ पर लटकती मिली थी। आशंका जताई जा रही है कि माओवादियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर उक्त व्यक्ति की हत्या की है। पर इसे पूरी तरह खारिज करते हुवे एसडीओपी कुसमी मनोज तिर्की ने पुष्टि करते हुवे हकीकत बताया हैं कि नक्सलियों द्वारा किसी प्रकार की घटना को अंजाम नहीं दिया गया हैं. नक्सलियों द्वारा हत्या की खबर गलत हैं।

एसडीओपी से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम “जिलानी” है. जिसकी आयु करीब 60 वर्ष हैं. जिसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थीं एवं अक्सर घर से बाहर इधर – उधर भटकता रहता हैं. जो रविवार की सुबह मस्जिद मोहल्ला के बाहर एक पेड़ लटका पाया गया. जिसे उक्त ग्राम के ग्रामीणों ने उसकी लाश लटकती देखी. पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होना सामने आया हैं. उक्त व्यक्ति विछिप्त था जो आत्माहत्या कर अपनी जान को गवाया हैं.
मृतक के बेटे कलीम व भाई वाहिद ने अपने कथन में बताया हैं कि जिलानी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थीं। जिसका ईलाज डालटेनगंज में चल रहा था. जो इधर – उधर भटकते रहता था. हमेशा कहा करता था मैं मर जाऊंगा…मर जाऊंगा और मानसिक स्थिति बिगड़ने के कारण ही आत्म हत्या किया हैं।

Categorized in: