पिता ने एक युवक पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी  

अंबिकापुर। शहर के नमनाकला की कार्मेल स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा की लाश बीते रविवार को मोहल्ले में ही निर्माणाधीन मकान में मिलने से सनसनी फैल गई। छात्रा कक्षा आठवीं में अध्ययनरत थी। मृतका के पिता ने एक युवक पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस इसे संज्ञान में लेकर जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक गांधीनगर थाना क्षेत्र के नमनाकला की अनुष्का मिंज पिता जयफूल मिंज 15 वर्ष, रविवार को अपने माता-पिता के साथ नमनाकला चर्च गई थी। चर्च से पिता ने पुत्री को पढ़ाई करने के लिए दोपहर में घर भेज दिया। लगभग तीन बजे जब माता-पिता घर पहुंचे तो अनुष्का घर में नहीं थी, दरवाजे में ताला लटक रहा था। पुत्री का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। स्वजनों ने खोजबीन शुरु की तो शाम करीब छह बजे नमनाकला में ही एक निर्माणाधीन मकान में फांसी पर लटकी लाश मिली। इसकी सूचना गांधीनगर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। सोमवार को स्वजन की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पोस्टर्माटम कराया। मृतका के पिता ने एक युवक पर बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है। पिता का कहना है जब उन्होंने अपनी बेटी को चर्च से घर भेजा था, तो एक युवक उसका पीछा किया था। सीसीटीवी में युवक कैद हुआ है। बता दें कि 15 दिन पूर्व इसी स्कूल की छठवीं की छात्रा खुदकुशी की थी, इसके बाद दूसरा खुदकुशी का मामला सामने आया है। हालांकि इस घटना में स्कूल प्रबंधन का कोई लेना-देना सामने नहीं आया है।

Categorized in: