0 भाजपा मंडल अध्यक्ष ने वाहन पकड़कर किया तहसीलदार के सुपुर्द
बिहारपुर चाँदनी। प्रदेश सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए धान का समर्थन मूल्य 31 रुपए निर्धारित किया है। वहीं धान खरीदी की मात्रा को भी बढ़ा कर 21 क्विंटल प्रति एकड़ किया गया है। धान का समर्थन मूल्य अधिक होने की वजह से अवैध रूप से समथर्न मूल्य पर धान खपाने के लिए क्षेत्रों में बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं जो अवैध रूप से धान खपाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश के वाबजूद भी  बिहारपुर क्षेत्र मे अवैध धान खपाने में बिचौलिए  सक्रिय है।
 गुरुवार की सुबह भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर बैश एंव अवध पाठक विजय गुर्जर  पुनित पाठक चन्द्रदेव विश्वकर्मा ठाडपाथर टहलने निकले थे। इसी दौरान बिहारपुर की ओर से दो पिकअप वाहन क्र. UP64 T 0277 एवं MP 66 G 2028 सुरजपुर कि ओर ओ रही है  थी तभी भाजपा मंडल अध्यक्ष रने उक्त वाहनो को रोकवाने कोशिश किये  वाहन चालक जब नही रूका तो उक्त वाहनो का  पिछा किये तो। अंत मे ग्राम पंचायत  खैरा से करौटी ए की ओर जाने वाले मार्ग मे मुख्य मार्ग बिहारपुर से  सुरजपुर पहुंच मार्ग से लगभग एक किलो मीटर पर जाकर पकड़ कर  नायब तहसीलदार बिहारपुर संजय शर्मा  एवं पुलिस थाना  प्रभारी चाँदनी को फोन के माध्यम से जानकारी दिए। सूचना पर नायब तहसीलदार संजय शर्मा मौके पर जाकर अवैध धान सहित दो पिकअप वाहन में लोड 130 बोरा धान जब्त किया गया है, जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना चाँदनी को सुपुर्द किया गया।

Categorized in: