बलरामपुर। जिले के तातापानी महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन के साथ समिति के सदस्य भी जोर- शोर से लगे हुए हैं। मंगलवार को तातापानी मंदिर समिति की बैठक का आयोजन किया गया, यहां बैठक में समिति के सभी सदस्य, पदाधिकारी एवं आसपास के ग्राम सरपंच उपस्थित रहे। सर्व सहमति से तातापानी मकर संक्रांति मेला समिति का अध्यक्ष अमरदीप मिंज को बनाया गया। उपाध्यक्ष संतोष केसरी, अनिल गुप्ता, अ कोषाध्यक्ष कृष्ण एवं सचिव नंदकुमार यादव को बनाया गया है।

Categorized in: