सीतापुर:-नर्सिंग की छात्रा ने अज्ञात कारणों से अपने किराए के रूम में आत्महत्या कर ली।आत्महत्या के बाद मौके पर पहुँची पुलिस को ऐसा कुछ भी बरामद नही हुआ।जिससे छात्रा की आत्महत्या का कारण पता चल सके।इस घटना के बाद छात्रा के माता पिता सदमे में आ गए है।इस मामले में मर्ग कायम करते हुए पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है।
      प्राप्त जानकारी अनुसार जशपुर जिले के बगीचा निवासी महेंद्र सिंह की 21 वर्षीय पुत्री ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर ली।मृतिका नर्सिंग कॉलेज की छात्रा थी।जो विगत दो सालों से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी।पढ़ाई के दौरान छात्रा पहले नर्सिंग कॉलेज के हॉस्टल में रहती थी।अभी वो मुलाजिमपारा में किराए के मकान में अकेली रहती थी।विगत 13 दिसंबर को छात्रा अपने घर बगीचा से अपने दीदी के साथ आई थी।दस दिन साथ रहने के बाद उसकी दीदी वापस घर चली गई थी।तब से छात्रा अपने रूम में अकेली रहा करती थी।इस घटना से एक दिन पूर्व छात्रा की अपनी मां से फोन पर बात हुई थी।तब उसने कहा था कि मुझे अभी ठीक नही लग रहा है मैं अभी सो रही हूँ।उसके बाद रात को भी शायद घरवालों ने फोन किया था पर वो नही उठाई।सुबह जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला।तब पास पड़ोस के लोगो ने खिड़की से अंदर झांक कर देखा।तब छात्रा बेड पर लेटी हुई थी।अनहोनी की आशंका से सहमे मकान मालिक ने थाने में इसकी सूचना दी।छात्रा के माता पिता को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया था।मकान मालिक की सूचना के बाद परिजनों के साथ मौके पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा के बाद दरवाजा तोड़कर अंदर गई।जहाँ बेड पर छात्रा बेजान पड़ी हुई थी।जिसे परिजन जाँच हेतु फौरन हॉस्पिटल लेकर पहुँचे।जहाँ स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत छात्रा को मृत घोषित कर दिया।जिसके बाद मर्ग कायम करते हुए पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया।इस घटना के बाद छात्रा के माता पिता काफी सदमे में है।

Categorized in: