रामानुजनगर। मंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर यहां रामानुजनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मी राजवाड़े का भव्य स्वागत किया गया। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह भी मौजूद थे।
नई सरकार बनने के पस्चात मंत्रीमंडल का गठन हुआ है मंत्रीमंडल में भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े के मंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर सूरजपुर जिले की सीमा तारा से जो स्वागत का शिलशिला शुरू हुआ प्रेमनगर से रामानुजनगर तक जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां रामानुजनगर में मंडल कार्यकताओं द्वारा विश्रामगृह में आतिशी स्वागत किया गया। जहां बाजे गाजे के साथ सुगा शैला व अन्य पारंपरिक नृत्य से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े व विधायक भूलन सिंह का स्वागत किया गया। रामानुजनगर में वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहन अग्रवाल व शैलेश्वर सिंह के यहां भी स्वागत किया गया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय महामंत्री सुमंत साहू  अजय सिंह मिडिया प्रभारी सौभाग्य दुबे, युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी संदीप जायसवाल, उपेंद्र यादव, सूंदर लाल सिंह, बृजा राम साहू सुरेश मरकाम कवल साय राजेश पाण्डेय आदि मंडल पदाधिकारियों के अलावा वरिष्ठ भाजपाई सत्यनारायण दुबे शैलेश्वर सिंह शिव दयाल सिंह राम लखन सिंह राम प्रताप साहू मोहन अग्रवाल  सुख साय बैगा सुंदर लाल सिंह बंशी शर्मा प्राणसाय आरमो दशरथ गुप्ता बीना गुप्ता अजय पांडेय सुरेंद्र साहू विकास दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं एसडीएम नंद जी पांडेय तहसीलदार सूर्यकांत साय थानेदार प्रकाश राठौर बीईओ पंडित भारद्वाज एसडीओ पीडब्ल्यूडी सुरेश मिश्र व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े व विधायक भूलन सिंह का सत्कार किया।

Categorized in: