किआ इंडिया कल 20 दिसंबर की मिड नाइट से देश में अपनी बिल्कुल नई सोनेट फेसलिफ्ट की बुकिंग शुरू करेगी। हमने कॉम्पैक्ट एसयूवी की बुकिंग अमाउंट का खुलासा किया है, जो 25,000 रुपये निर्धारित की गई है। इसे किआ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट, स्मार्टफोन ऐप और देश भर के ऑफिशियल डीलरशिप के जरिए बुक किया जा सकता है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

7 वैरिएंट्स में आएगी सोनेट फेसलिफ्ट

अपडेटेड किआ सोनेट को 7 वैरिएंट्स में पेश किया जाएगा। इसमें HTE, HTK, HTK+, HTX, HTX+, GTX और X-Line वैरिएंट शामिल हैं। कलर ऑप्शन के लिए ग्राहक ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, स्पार्कलिंग सिल्वर, ग्रेविटी ग्रे, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, इंटेंस रेड, इंपीरियल ब्लू, क्लियर व्हाइट, प्यूटर ऑलिव, ब्लैक रूफ के साथ इंटेंस रेड, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल समेत 11 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में किसी का चुनाव कर सकते हैं। इसमें ब्लैक रूफ और मैट ग्रेफाइट कलर ऑप्शन मिलता है।

किआ सोनेट फेसलिफ्ट का इंजन पावरट्रेन

इसके इंजन पावरट्रेन की बात करें तो किआ सोनेट फेसलिफ्ट तीन इंजन पावरट्रेन से लैस है। इसमें एक 1.5-लीटर डीजल, 1.2-लीटर NA पेट्रोल और एक 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलता है। नई सोनेट में 5 गियरबॉक्स विकल्प मिलते हैं, जिनमें 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड IMT, 7-स्पीड DCT और एक ऑटोमैटिक टॉर्क कनवर्टर यूनिट शामिल है।

कैसे मिलेगी जल्दी डिलीवरी?

ऑनलाइन प्री-बुकिंग के लिए सोनेट K-Code का उपयोग 20 दिसंबर 12:00am से 11:59pm बजे तक किया जा सकता है। सोनेट फेसलिफ्ट की ऑनलाइन प्री-बुकिंग के समय K-Code का यूज करने वाले ग्राहकों को किआ सोनेट फेसलिफ्ट की डिलीवरी जल्दी मिल जाएगी, तो अगर आप इसको बुक करने वाले हैं और इसकी डिलीवरी जल्दी पाना चाहते हैं, तो आज रात 12 बजे के बाद आपको K-Code के साथ इस एसयूवी की बुकिंग कर लेनी चाहिए। K-कोड का  किआ इंडिया वेबसाइट (www.kia.com/in) और ‘MyKia’ ऐप के माध्यम से बुकिंग के लिए किया जा सकता है। डीजल MT वैरिएंट को छोड़कर नई सोनेट की डिलीवरी जनवरी 2024 में शुरू होगी।

Categorized in: