टोयोटा के कारों की डिमांड भारतीय बाजार में काफी ज्यादा है। इंडियन मार्केट में टोयोटा के हाईक्रॉस, ग्लैंजा, इनोवा क्रिस्टा, हायराइडर और फॉर्च्यूनर जैसे मॉडल धड़ाधड़ बिक रहे हैं। लेकिन, टोयोटा के कुछ मॉडल ऐसे भी हैं, जिन्हें कोई पूछ ही नहीं रहा है। अक्टूबर 2023 में टोयोटा कारों की कुल बिक्री 20542 यूनिट रहा, लेकिन टोयोटा लैंड क्रूजर (Toyota Land Cruiser) का पिछले 6 महीने से खाता तक नहीं खुला है। इसकी मासिक बिक्री 6 महीने से 0 है। अक्टूबर 2023 में भी टोयोटा लैंड क्रूजर की बिक्री 0 रही। बता दें कि कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2023 में टोयोटा लैंड क्रूजर के नए मॉडल को अनवील किया था। आइए नीचे चार्ट में टोयोटा लैंड क्रूजर की बिक्री पर एक नजर डालते हैं।

इस SUV से लोगों का मोह हुआ भंग, पिछले 3 महीने से 5 यूनिट से ज्यादा नहीं बिकी; अचानक भरभराकर 66% बिक्री धड़ाम

महीना बिक्री संख्या
मई 2023 0
जून 2023 0
जुलाई 2023 0
अगस्त 2023 0
सितंबर 2023 0
अक्टूबर 2023 0

ऊपर चार्ट में देखा जा सकता है कि मई 2023 से लेकर अक्टूबर 2023 तक इसका खाता भी नहीं खुला।

कीमत क्या है?

नई दिल्ली में टोयोटा लैंड क्रूजर 300 की प्राइस ₹2.10 करोड़ से शुरू होती है। बेस्ट डील पाने के लिए लोग अपने नजदीकी टोयोटा शोरूम से संपर्क कर सकते हैं।

माइलेज और इंजन पावर

टोयोटा लैंड क्रूजर (Toyota Land Cruiser) में 3346cc का डीजल इंजन मिलता है। मालिकों द्वारा दावा किया गया है कि टोयोटा लैंड क्रूजर का माइलेज 10 किमी/लीटर है।

Categorized in: