Sona-Chandi Ke Bhav: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 23 नवंबर 2023 की सुबह सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. सोना 61 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है तो वहीं, चांदी का भाव 73 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 61474 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 73180 रुपये है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, बुधवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 61616 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (गुरुवार) सुबह कम होकर 61474 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी सस्ता हुआ है.

आज 22 कैरेट गोल्ड के रेट
अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 61228 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 56310 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 750  (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 46106 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 35962 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

सोने-चांदी आज कितने रुपये हुआ सस्ता?

शुद्धता बुधवार शाम के रेट गुरुवार सुबह का भाव कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 61616 61474 142 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 61369 61228 141 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 56440 56310 130 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 46212 46106 106 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 36045 35962 83 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 585 73465 73180 285 रुपये सस्ती

मिस्ड कॉल से चेक करें सोने चांदी के दाम

गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.

Gold-Silver Price

अलग से लगते हैं मेकिंग चार्ज और टैक्स

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.

 

Categorized in: