मेड-इन-इंडिया ट्रायम्फ स्पीड 400 और ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400X को कई विदेशी बाजारों में एक्सपोर्ट किया जाता है। इनमें मलेशिया भी शामिल है। अब इस मार्केट के लिए के लिए कंपनी ने 2024 मॉडलों की कीमतों का एलान कर दिया है। हार्डवेयर स्पेक्स भारत-स्पेक स्पीड 400 और स्क्रैम्बलर 400X के समान हैं। 2024 ट्रायम्फ स्पीड 400 की मलेशिया में शुरुआती कीमत RM 26,900 (करीब 4.78 लाख रुपए) होगी। वहीं, ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400X की शुरुआती कीमत RM 29,900 (करीब 5.31 लाख रुपए) होगी। भारत में स्पीड 400 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.33 लाख रुपए है। यानी मलेशिया में ये बाइक 2.45 लाख रुपए महंगी है।

ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400X का इंजन
ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400X में 398cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन होगा जो 8,000rpm पर 40hp की पावर और 6,500rpm पर 37.5Nm का टॉर्क पैदा करता है। इंजन को स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। ब्रेकिंग के लिए इसमें 320mm फ्रंट डिस्क और 230mm रियर डिस्क के साथ चार-पिस्टन रेडियल फ्रंट ब्रेक द्वारा कंट्रोल किया जाता है। स्क्रैम्बलर 400 बाइक की सीट की ऊंचाई 835mm है। इसका वजन 179 किलोग्राम है।

ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400X के फीचर्स
स्क्रैम्बलर 400X में सभी LED लाइटिंग (हेडलाइट्स, इंडिकेटर्स, टेललाइट्स), एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल, ट्रैक्शन कंट्रोल, डुअल-चैनल ABS, टॉर्क-असिस्ट क्लच, USB-C मिलता है। स्क्रैम्बलर 400X में बड़ा फ्रंट व्हील, बड़ा फ्रंट डिस्क ब्रेक, चौड़ा हैंडलबार, स्विचेबल ABS, लंबा व्हीलबेस और लंबा ट्रैवल सस्पेंशन है। इसमें ऑफरोड-विशिष्ट एलिमेंट जैसे हैंडगार्ड, एक हैंडलबार ब्रेस और एक लंबा फ्रंट मडगार्ड, हेडलाइट, रेडिएटर के लिए सेफ्टी ग्रिल मिलता है।

ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400X का स्पेसिफिकेशन
इसमें DRLs के साथ गोल LED हेडलैंप मिलते हैं। बाइक एक ही मुख्य फ्रेम का उपयोग करती है लेकिन साइकिल के हिस्सों को बदल दिया गया है। ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400X को ग्रीन-व्हाइट, रेड-ब्लैक और ब्लै-सिल्वर कलर ऑप्शन मिलते हैं। ट्रायम्फ 25 एक्स्ट्रा ऑप्शनल एक्सेसरीज की पेशकश कर रहा है। ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400X को एक नए फ्रेम और कास्ट-एल्युमीनियम स्विंग आर्म के साथ बोल्ट-ऑन रियर सबफ्रेम पर बनाया गया है।

Categorized in: