Happy Diwali 2023 Shayari Today: दीपोत्सव का पावन पर्व मनाने की शुभ घड़ी आ गई है। आज रूप चौदस या छोटी दिवाली है, कल मुख्य त्योहार दीपावली मनाई जाएगी। त्रेतायुग की तरह आज भी लोग भगवान राम के वन से लौटने की खुशी में गलियों में, घर के बाद दीयों की पंक्ति सजाकर उनका स्वागत करते हैं। वहीं इस पर्व से जुड़ी और भी पौराणिक कथाओं के अनुसार लक्ष्मी पूजन व अन्य अनुष्ठान करते हैं। महिलाएं घर कों रंग-बिरंगी रंगोलियों से सजाती हैं। घरों में जगमगाते झूमर, झालर और लड़ियां लगाते हैं। घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं और घर आने-जाने वाले मित्रों को खिलाया जाता है। दीवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा होती है। लक्ष्मी पूजा का प्रसाद बांटा जाता है। बुंदेलखंड क्षेत्र में तो गोवर्धन पूजा/परेवा के दिन बहुत से लोग मौन व्रत धारण कर जगह-जगह दीवारी नृत्य करते हैं। इसी प्रकार से दीपावली का यह त्योहार धनतेरस से शुरू होकर नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा के बाद भाई दूज तक चलता है।

दिवाली के इस मौके को और भी स्पेशल बनाने के लिए लोग एक-दूसरे को तस्वीरें, शायरी व संदेश आदि भेजकर  शुभकामनाएं देते हैं। हम यहां आपके लिए कुछ चुनिंदा दिवाली शायरी, शुभकामना संदेश लेकर आए हैं जिन्हें आप भी अपनों को भेज सकते हैं।

कुमकुम भरे कदमों से,
आएं लक्ष्मी जी आपके द्वार,
सुख-संपत्ति मिले आपको अपार,
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं करें हमसे स्वीकार

पल-पल से बनता है एहसास,
एहसास से बनता है विश्वास,
विश्वास से बनते हैं रिश्ते,
और रिश्ते से बनता है कोई खास!!
आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं…

मुस्कुराते हंसते दीप तुम जलाना,
जीवन में नई खुशियों को लाना,
दुख दर्द अपने भूल कर,
सबको गले लगाना,
और प्यार से ये दीवाली मनाना,
दीवाली की शुभकामनाएं 2023

दीपावली का ये प्यारा त्योहार,
जीवन में लाए आपके खुशियां अपार
लक्ष्मी जी विराजे आपके द्वार,
शुभकामना हमारी करें स्वीकार!!
-Happy Diwali

दीपों का ये त्योहार,
लाया खुशियां हजार,
मुबारक हो आप सभी को,
दिवाली का त्योहार!!
-दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!!

Categorized in: