घर मालकिन ने दोनों को देख लिया था आपत्तिजनक हालत में  

अंबिकापुर। महिला की हत्या के मामले में लखनपुर थाना पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती महिला के यहां काम करती थी, जिसे आपत्तिजनक हालत में घर की मालकिन ने देख लिया था, यही हत्या की वजह बनी।
जानकारी के मुताबिक, थाना लखनपुर में रंजीत लकड़ा पिता रामभजन लकड़ा 45 वर्ष, निवासी भुईंयापारा, जूना लखनपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि मृतिका लक्ष्मी लकड़ा पति बैजनाथ लकड़ा, 65 वर्ष, निवासी जूना लखनपुर का 31 मई की रात 09 बजे से 01 जून के प्रात: 07 बजे के बीच अज्ञात कारणों से मौत हो गया है। रिपोर्ट पर थाना लखनपुर में धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर पुलिस अग्रिम जांच कार्रवाई कर रही थी। मर्ग जांच दौरान घटनास्थल और शव का पुलिस ने निरीक्षण किया। शव का निरीक्षण करने पर शरीर के अलग-अलग भागों में चोट और रगड़ के निशान पाये गये। मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने मृत्यु की प्रकृति में हत्यात्मक किस्म का लेख किया था। ऐसे में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या के मामले में थाना लखनपुर में धारा 103(1)बीएनएस का मामला पंजीबद्ध करके पुलिस ने विवेचना में लिया था। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध करने के बाद घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन किया, जिसमें घटना दिनांक के मध्य रात्रि एक व्यक्ति, मृतिका लक्ष्मी लकड़ा के घर के अंदर जाते और कुछ देर बाद बाहर निकलते नजर आया। इसके बाद मृतिका की भतीजी तेरेसा एक्का निकल कर बाहर आये व्यक्ति के साथ मोटरसायकल में बैठकर जाते दिखाई दी। मृतिका की भतीजी तेरेसा एक्का एवं उसके प्रेमी आशीष कुमार गुप्ता को तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने हिरासत में लिया और घटना के संबंध में पूछताछ की तो इनहोंने अपने कथन में बताया कि घटना के पूर्व से ही दोनों के बीच प्रेम संबंध में बाधा उत्पन्न करने की बात को लेकर और प्रेम संबंध को छिपाने के लिए उन्होंने सुनियोजित तरीके से लक्ष्मी लकड़ा को पकड़ा और मारपीट करके हत्या की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद दोनों घटनास्थल से निकल कर रात भर बाहर रहे। कार्रवाई में थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक संपत पोटाई, सहायक उपनिरीक्षक परशु राम, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, पिताम्बर सिंह, अजय पाण्डेय, प्रवीण चंद तिवारी, आरक्षक दशरथ राजवाड़े की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

इन आरोपियों को गिरफ्तार की पुलिस
प्रकरण में लखनपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आशीष कुमार गुप्ता पिता उमेश गुप्ता,  30 वर्ष, निवासी बाजारपारा, थाना लखनपुर और तेरेसा एक्का पिता बमदेव एक्का 20 वर्ष, निवासी लोसगा रानीकछार, थाना लखनपुर को गिरफ्तार करके जेल भेज दी है। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल वाहन, पहने हुए कपड़े को पुलिस ने जब्त किया है।

Categorized in: