Flipkart Big Diwali Sale अब से बस कुछ ही घंटों में समाप्त होने वाली है। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सेल में 70 हजार एमआरपी और 200 मेगापिक्सेल कैमरे वाला मोटो का पावरफुल 5G फोन तगड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं Motorola Edge 30 Ultra 5G की। 200MP कैमरे के अलावा, फोन में बड़ा डिस्प्ले, हैवी रैम और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी बैटरी मिल जाती है। अगर आप भी इस बाहुबली फोन को खरीदना चाहते हैं, तो चलिए बताते हैं डील के बारे में सबकुछ…

एमआरपी से 57 हजार सस्ता मिल रहा फोन
हम यहां आपको Motorola Edge 30 Ultra 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट पर मिल रही डील के बारे में बता रहे हैं। 69,999 रुपये एमआरपी वाला 8GB रैम वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर पूरे 15,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ मात्र 54,999 रुपये में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट इस फोन पर पूरे 42,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस ऑफर कर रहा है। अगर आपके पास एक्सचेंज कराने के लिए पुराना फोन है और आप उस पर पूरे एक्सचेंज बोनस का लाभ लेने में कामयाब हो जाते हैं, तो फोन की प्रभावी कीमत मात्र 12,999 रुपये (₹54,999 – ₹42,000) रह जाएगी। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि एक्सचेंज ऑफर की राशि पूरी तरह से आपके पुराने फोन की कंडीशन, मॉडल और ब्रांड पर निर्भर करेगी।

फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अनुसार इसके इंटरसेलर ब्लैक कलर वेरिएंट के 3 यूनिट और स्टारलाइट व्हाइट कलर वेरिएंट का सिर्फ 1 यूनिट बाकी है। आपको जानकर हैरानी होगी की फोन का 12GB रैम वेरिएंट पूरी तरह से Out Of Stock हो चुका है।

Motorola Edge 30 Ultra की खासियत
मोटो ने रैम और स्टोरेज के हिसाब से फोन को दो वेरिएंट – 8GB+128GB और 12GB+256GB में लॉन्च किया गया है। फोन में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। फोन शक्तिशाली क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 प्रोसेसर से लैस है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका दमदार कैमरा सेटअप है। फोन में तीन रियर कैमरे हैं, जिसमें 200 मेगापिक्सेल प्राइमरी लेंस के साथ 50 मेगापिक्सेल लेंस और 12 मेगापिक्सेल लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में आपको 60 मेगापिक्सेल कैमरा सेंसर मिलेगा। फोन 125W टर्बोपावर चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4610 एमएएच बैटरी पैक करता है। कंपनी का दावा है कि यह मात्र 7 मिनट की चार्जिंग में फोन पूरे दिन चलता है।

Categorized in: